शहीद दिवस का आयोजन एवं माल्यार्पण

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78 वीं पुण्यतिथी को कांग्रेसियो ने शहीद दिवस के रूप में मनाया। कोटा 30 जनवरी 2026, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को रामपुरा गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर वही पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को शहीद दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेस जनों ने रामधुन गाकर श्रंद्धाजलि दी तथा 11 बजकर 2 मिनट पर 2 मिनट का सभी कांग्रेस जनो ने मौन रखा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम का संबोधन

इस मौके पर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा: "राष्टपिता महात्मा गांधी जी ने सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलायी। आज ही के दिन आर एस एस विचारधारा के सदस्य नाथूराम गोडसे ने प्रार्थना सभा मे पैर छूने के बहाने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसी विचारधारा के लोग केंद्र में काबिज होकर देश के बनाये गए कानून तथा लोकतंत्र की हत्या कर उसकी खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है। हिटलरशाही चल रही है काले कानून लगाकर देश को कमजोर करने का काम मोदी सरकार कर रही है।"

मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

राखी गौतम ने कहा कि मोदी सरकार इतिहास के साथ छेड़ छाड़ कर षड्यंत्र के तहत महापुरुषों का अपमान कर रही है। मोदी सरकार देश मे नफरत, देश को ताड़ने, आपसी भाईचारा, शांति सद्भाव विगाड़ने का काम कर रही है। वही दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने आजादी दिलाने से लेकर देश को इस मुकाम पर लाकर खड़ा किया जो आज सीट पर बैठकर मोदी सरकार बड़ी बड़ी डींगे मारकर देश की जनता को गुमराह करने भृमित करने, धर्म की राजनीति कर रही है। राखी गौतम ने सभी कांग्रेस जनो को महापुरुषों के पद चिह्नो पर चलने एवं विघटनकारी शक्तियों के खिलाफ डटकर मुकाबला करने की सलाह कार्यकर्ताओं को दी।

कार्यक्रम में सम्मिलित प्रमुख पदाधिकारी

उक्त जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ विजय सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल थे:

  • पीसीसी महासचिव अमित धरीवाल, पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, पूर्व सचिव डॉ जफर मोहम्मद, लाडपुरा प्रधान रहे नईमुद्दीन गुड्डू।
  • पूर्व पीसीसी सचिव शिवकांत नंदवाना, पूर्व विधायक पूनम गोयल, कैथून पालिका चेयरमैन रही आयना महक, सं महामंत्री राधेश्याम वर्मा।
  • महासचिव डॉ विजय सोनी, कार्यक्रम के यश मालवीय, सेवादल जिलाध्य प्रेम लाहौरिया, उपाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी, एड ललित शर्मा।
  • रामेश्वर सुवालका, प्रदीप मालवीय, हेमराज गौतम, अनुराग गौतम, महासचिव श्याम गौतम, कपिल शर्मा, खेमराज सिंह टीटू।
  • सचिव मोहन सैनी, राजू पहाड़िया, सुमन मठसिंघला, योगेश विजयवर्गीय, जवाहर बाल मंच जिलाध्यक्ष शुभम खुराना, अरुण भार्गव, बशीर भाई।
  • एस सी प्रकोष्ठ के मनोज मेहरा, पूर्व पार्षद अब्दुल हमीद गोड़, अरुण भार्गव, घनश्याम शुक्ला, राजू पहाड़ियां, शार्लेट शामू।
  • मंडल अध्यक्ष मनीष भारद्वाज, मयंक शर्मा, शहजाद खान, जतिन बातकी, शशि शर्मा, तौकीर आदि।
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story