शहर जिला कांग्रेस कमेटी, कोटा की अध्यक्ष राखी गौतम के 4 अगस्त को होने वाले जन्मदिवस से एक दिन पूर्व सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा, स्नेह मिलन और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान राखी गौतम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से मुलाकात की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं मंगलवार, 4 अगस्त को उनके जन्मदिवस पर शहरभर में विभिन्न सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम सादगी के साथ आयोजित किए जाएंगे।

अनंतपुरा क्षेत्र में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर राखी गौतम को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। आर.के.पुरम-श्रीनाथपुरम एवं श्याम नगर क्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण यादव भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

इसी क्रम में लाडपुरा क्षेत्र के डीसीएम चौराहा स्थित खटीक समाज धर्मशाला में कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रधान एवं लाडपुरा विधायक प्रत्याशी नईमुद्दीन गुड्डू भी मौजूद रहे।

विज्ञान नगर क्षेत्र में गायत्री शक्ति पीठ के समीप खांडल भवन में भी स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राखी गौतम को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। सभी कार्यक्रमों में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम के कुशल नेतृत्व में शहर कांग्रेस जनसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा संगठन विस्तार के कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर राखी गौतम ने कहा, "मैं अपना जन्मदिन हमेशा अपने कांग्रेस परिवार के बीच मनाना चाहती हूं। कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। मैं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती देने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी। आज सत्ता में बैठे लोग राजनीतिक दुर्भावना से हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं, लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर जनता की आवाज को और बुलंद किया जाएगा।"

शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सोनी ने बताया कि मंगलवार, 4 अगस्त को राखी गौतम के जन्मदिवस के अवसर पर शहरभर में विभिन्न सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सादगी, सेवा और जनहित के संकल्प के साथ जन्मदिवस मनाएंगे।

उन्होंने बताया कि 4 अगस्त, मंगलवार को प्रातः 8:30 बजे महावीर नगर तृतीय स्थित दंडवीर हनुमान मंदिर मेन रोड पर पौधारोपण एवं जांच शिविर आयोजित होगा। इसके बाद प्रातः 10 बजे गौतम वाटिका, दादाबाड़ी में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रातः 11 बजे महात्मा फूले सामुदायिक भवन, महावीर नगर प्रथम में चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। दोपहर 3 बजे तलवण्डी चौराहा स्थित पुष्पा गोविंद मैरिज हॉल में स्नेह मिलन कार्यक्रम होगा। शाम 4 बजे झूलेलाल मंदिर, गुमानपुरा में तथा शाम 5 बजे महावीर नगर सेक्टर-एक स्थित नंदवाना भवन में स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने इन कार्यक्रमों को सेवा, संगठन और जनहित के संकल्प के साथ आयोजित करने की जानकारी दी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story