राखी गौतम ने कोटा रेस्टोरेंट हादसे के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर घायल मां की कुशलक्षेम जानी और जनसहयोग से आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया।

कोटा के निजी अस्पताल में घायल महिला से मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान करतीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम और अन्य पदाधिकारी।
घटना का विवरण और मुलाकात
कोटा दिनांक 23 फरवरी 2026 आज जिला काँग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम ने कोटा के इंद्रा विहार क्षेत्र में 7 फरवरी को रेस्टोरेंट ढहने की घटना मे मृतक कोचिंग छात्र कि घायल मां से निजी अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी।
- गौतम ने 21000 रूपये की सहायता राशि प्रदान की और आगे भी जनसहयोग से इनकी सहायता करेंगे।
राखी गौतम का वक्तव्य
गौतम ने इस घटना को लेकर कहा कि:
"कोटा शहर में पढ़ने आने वाले बच्चे एवं उसके परिजनों के साथ होने वाली दुर्घटना को लेकर मन बड़ा व्यथित है, इस दुखद घटना से पिड़ित मृतक छात्र के परिजनों के साथ खड़ा होना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।"
गौतम ने आगे कहा कि:
"देश के विभिन्न हिस्सों से पढ़ाई के लिए कोटा शहर मे निवास कर रहे बच्चों की जिम्मेदारी हम सब कोटा क्षेत्र के प्रतिनिधियों एवं आमजन की बनती है, यदि किसी भी बच्चे के साथ या उसके परिवार जन के साथ किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना हो तो हमे उनका परिवार बनकर उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े होना चाहिए।"
सरकार और प्रशासन से अपील
गौतम ने सरकार का ध्यान आकृषित करते हुए कहा कि कोटा में आने वाले हर बच्चे की जिम्मेदारी कोटा वासियों एवं प्रशासन की है।
- स्थानीय प्रशासन एवं सरकार को चाहिए कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करे।
- गौतम ने इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार को सांत्वना व आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
उन्होंने साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हुए कहा कि:
"आगे भी जो मदद बन पाएगी वो अवश्य करूंगी।"
उपस्थिति
इस दौरान सुरेन्द्र मित्तल, अमित दाधीच, विजय कृपलानी (बब्बू), उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ सचिव प्रदीप यादव साथ थे।
श्रीमती राखी गौतम

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
