राजपूत समाज कोटा द्वारा जरूरतमंद, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की पहल के तहत सोमवार को कंसुआ स्थित मैरिज गार्डन में सहायता राशि का वितरण किया गया। यह अभियान लगातार सातवें माह संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत वर्तमान में 40 महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम में अभियान से जुड़े रविन्द्र सिंह हाड़ा ने बताया कि यह पहल समाज के लोगों के छोटे-छोटे सहयोग से प्रारंभ की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह समाज के सदस्य बैठक कर अभियान के विस्तार और अधिक जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने पर विचार-विमर्श करते हैं।

प्रोफेसर गोपाल सिंह नरूका ने इस अवसर पर कहा कि सीमित संसाधनों से शुरू हुई यह पहल अब एक व्यवस्थित स्वरूप ले रही है। उन्होंने इसे समाज के सामूहिक सहयोग की एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल बताया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लोकेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम के दौरान भवानी सिंह सोलंकी ने बालिकाओं की शिक्षा और समय पर विवाह की आवश्यकता पर अपने विचार रखे, जबकि बुद्धराज सिंह हाड़ा ने समाज में विधवा विवाह को बढ़ावा देने की बात कही।

इस अवसर पर विवेक सिंह सिसोदिया, टीकम सिंह नरूका, राजेश सिंह परिहार, हेमलता चौहान, गजेंद्र सिंह खींची, मुकेश सिंह राजावत, महावीर सिंह शक्तावत, महावीर सिंह शेखावत, प्रताप सिंह हाड़ा, कुलदीप सिंह नरूका, नरेंद्र सिंह सेंगर, मांगू सिंह राजावत एवं सुरेन्द्र सिंह हाड़ा सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने समाज में जरूरतमंद महिलाओं के प्रति सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को और अधिक सशक्त किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story