टोंक जिले के प्रसिद्ध विद्वान पंडित एवं भविष्य ज्ञाता राजकुमार शर्मा की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ककराजकलां कीरो की ढाणी में स्टाफ साथियों ने सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी हर्षिता शर्मा का भी माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

पंडित राजकुमार शर्मा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ककराजकलां कीरो की ढाणी में अध्यापक पद पर पदस्थापित थे। पिछले दिनों उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने उनका सम्मान किया। वहीं, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन चौधरी के स्थानांतरण होने पर उनका भी माला, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया।

समारोह के अवसर पर पंडित राजकुमार शर्मा ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान मुकेश कश्यप पार्षद, बद्री कीर, गंगाराम, रामप्रकाश और दिनेश ने भी पंडित राजकुमार शर्मा का स्वागत किया।

इस अवसर पर पंडित राजकुमार शर्मा ने शाला शिक्षा समिति को 51,000 रुपये की राशि भेंट की। कार्यक्रम में मुकेश कश्यप पार्षद, रमेश महावर, अरविन्द त्रिपाठी प्रधानाध्यापक, हनुमान चौधरी, सेफुला खान, बद्रीलाल कीर, गंगाराम, रामप्रकाश, दिनेश मेहरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। समारोह विद्यालय परिवार के लिए सम्मान, सेवा और शिक्षा के प्रति समर्पण का महत्वपूर्ण अवसर रहा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story