राजकुमार लड्डा भारतीय उद्योग एवं व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत
कोटा के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार लड्डा को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु नई जिम्मेदारी सौंपी है।

कोटा के वरिष्ठ सामाजिक एवं व्यापारिक कार्यकर्ता राजकुमार लड्डा को भारतीय उद्योग एवं व्यापार मंडल, नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहमति से यह मनोनयन किया। इस नियुक्ति के बाद कोटा के व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
भारतीय उद्योग एवं व्यापार मंडल ने देशभर में व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में राजकुमार लड्डा द्वारा किए गए कार्यों और सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने विश्वास जताया है कि लड्डा प्रदेश और देशभर के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए प्रभावी और सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
राजकुमार लड्डा वर्तमान में डिविजनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे लायंस क्लब कोटा एवं शॉपिंग सेंटर विकास समिति के अध्यक्ष पद का दायित्व भी निभा चुके हैं। व्यापारिक संगठनों और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए इस मनोनयन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भारतीय उद्योग एवं व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के बाद अब राजकुमार लड्डा की भूमिका प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापारियों के हितों और संगठनात्मक गतिविधियों में अहम मानी जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
