राजस्थान ने 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में जीते चीफ नेशनल कमिश्नर शील्ड और फ्लैग, कोटा दल का भव्य स्वागत
19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में राजस्थान के स्काउट एवं गाइड दल ने चीफ नेशनल कमिश्नर शील्ड, नेशनल कमिश्नर गाइड शील्ड और नेशनल कमिश्नर स्काउट शील्ड अपने नाम कर राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का गौरव बढ़ाया। कोटा के दल का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।

कोटा, 30 नवम्बर। 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में राजस्थान के स्काउट एवं गाइड दल ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए चीफ नेशनल कमिश्नर शील्ड, नेशनल कमिश्नर गाइड शील्ड और नेशनल कमिश्नर स्काउट शील्ड अपने नाम किया। जंबूरी से लौटे विजेता दल का कोटा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया, जहां स्वागत समारोह में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे।
जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने बताया कि यह भव्य आयोजन 23 से 29 नवम्बर तक लखनऊ में भारत स्काउट और गाइड के ग्रांड फिनाले ऑफ द डायमंड जुबली एवं 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में संपन्न हुआ। जंबूरी में कोटा से 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सीओ स्काउट बृजसुंदर मीणा के नेतृत्व में भाग लिया। इसके अतिरिक्त कोटा मंडल से 200 सदस्य भी शामिल हुए, जिनमें स्काउट, गाइड, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन और कंटीजेंट लीडर शामिल थे।
जंबूरी में राजस्थान के स्काउट और गाइड्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च शील्ड और पताका हासिल की। इस आयोजन में भारत स्काउट गाइड राजस्थान राज्य के कुल 1708 संभागियों ने हिस्सा लिया। राजस्थान दल ने कुल 20 गतिविधियों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और अवॉर्ड प्रदान किए गए।
जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने आगे बताया कि स्वागत समारोह में जिला उप प्रधान यज्ञ दत्त हाडा के संरक्षण में दल नेता बृजसुंदर मीणा, सह दल नेता रामचंद्र गोचर, शिव सहाय शर्मा, सदस्य सारिका सक्सेना, जैमिनी नागर सहित पूरी टीम का अभिनंदन किया गया। साथ ही उप प्रधान विजय माहेश्वरी, यज्ञदत्त हाडा, डॉ. मुकेश मोहन दाधीच, पूर्व मंडल उप प्रधान जोधराम उदयवाल, एलए उप प्रधान अरुण भार्गव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गोपाल दत्त मिश्रा, एलए सचिव इंद्र राज दाधीच, समाजसेवी मनोज यादव, आकाश भार्गव, अंशुमान हाडा, पंकज शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। स्वागत समारोह में दल के सम्मान में मिठाई वितरण भी किया गया।
इस सफलता ने न केवल राजस्थान बल्कि कोटा जिले का भी नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। स्काउट एवं गाइड दल का उत्कृष्ट प्रदर्शन युवा प्रतिभाओं के समर्पण, टीम वर्क और साहसिक गतिविधियों में दक्षता का प्रतीक बन गया।
- 19वीं राष्ट्रीय जंबूरीराजस्थान स्काउट गाइडकोटा स्काउट दलChief National Commissioner ShieldNational Commissioner Guide ShieldNational Commissioner Scout Shieldबृजसुंदर मीणायज्ञदत्त हाडानेशनल जंबूरी लखनऊस्काउट गाइड पुरस्कारकोटा रेलवे स्टेशन स्वागतस्काउट गाइड राजस्थानसाहसिक गतिविधियांयुवा प्रतिभाराष्ट्रीय स्तर अवार्ड

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
