निकाय चुनाव और मतदाता सूची को लेकर राज्य सरकार पर प्रहार

कोटा, 21 फरवरी 2026: शहर जिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव में हार के डर से सरकार घबरा रही है और पुरानी अक्टूबर 2025 की मतदाता सूची से चुनाव करवाने की तैयारी की जा रही है।


एसआईआर प्रक्रिया और नई सूची की मांग

  • प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन भी शनिवार को हो चुका है।
  • राखी गौतम ने आरोप लगाया कि "भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा एसआईआर का जो शनिवार को प्रकाशन हुआ है, उस पर उनको स्वयं भरोसा नहीं है।"
  • उनका कहना है कि फिर से एसआईआर के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे गए, मनमर्जी से नाम जोड़े गए और घटाए गए।

भाजपा की कथनी और करनी पर सवाल

गौतम ने सवाल उठाया कि जब अपनी मनमर्जी से एसआईआर को थोपा गया, तो फिर इसके आधार पर निकाय चुनाव करवाने में भाजपा सरकार क्यों परेशानी महसूस कर रही है और घबरा रही है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा:

"भाजपा सरकार अपने 2 वर्ष में हुए विकास के नाम पर वाहवाही लूट रही है, तो नई एसआईआर से चुनाव कराने में क्यों पीछे हट रही है?"


कांग्रेस की चेतावनी और मांग

जब सभी प्रक्रिया पूरी हो गई तो नई एसआईआर से बनी मतदाता सूचियों से ही निकाय चुनाव करवाए जाने की मांग करते हैं। राखी गौतम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो कांग्रेस इसका सीधा-सीधा विरोध करेगी।

सादर प्रकाशनार्थ, भवदीय, संपादक महोदय, डॉ. विजय सोनी, महासचिव कांग्रेस, कोटा दैनिक......

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story