कोटा विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी विभाग की विभागाध्यक्ष और पर्यटन विशेषज्ञ प्रो. (डॉ.) अनुकृति शर्मा ने ताजिकिस्तान में आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में राजस्थान की पर्यटन शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं का रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने वंदत शहर स्थित स्टैटिस्टिकल कॉलेज ऑफ वंदत सिटी में स्नातक स्तर के सांख्यिकी विद्यार्थियों को ‘यात्रा एवं पर्यटन में करियर के अवसर’ विषय पर अतिथि व्याख्यान दिया। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय उच्च शिक्षा और पर्यटन अध्ययन का प्रतिनिधित्व करते हुए पर्यटन क्षेत्र में रोजगार और उद्यमिता की संभावनाओं को रेखांकित किया।

प्रो. (डॉ.) अनुकृति शर्मा ने कहा कि भारत और राजस्थान का पर्यटन क्षेत्र रोजगार, नवाचार और उद्यमिता की अपार संभावनाओं से परिपूर्ण है। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरें, आध्यात्मिक परंपराएं और प्राकृतिक विविधता दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। राजस्थान के भव्य किले, ऐतिहासिक महल, लोक संस्कृति, हस्तशिल्प, पारंपरिक खानपान और मरुस्थलीय पर्यटन इसे वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाते हैं।

उन्होंने पर्यटन को केवल भ्रमण और मनोरंजन तक सीमित रखने के बजाय शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और स्थानीय आर्थिक विकास से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल मार्केटिंग, आधुनिक तकनीक, सतत पर्यटन और अनुभव आधारित पर्यटन के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं।

प्रो. शर्मा ने विरासत पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन, इको-टूरिज्म, वेलनेस पर्यटन और सांस्कृतिक पर्यटन की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सुनियोजित रणनीति, गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं, कुशल मानव संसाधन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए राजस्थान वैश्विक पर्यटन उद्योग में अपनी भागीदारी को और मजबूत कर सकता है।

उन्होंने पर्यटन शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को बढ़ावा देने और युवाओं को वैश्विक स्तर की दक्षताओं से सुसज्जित करने की आवश्यकता भी रेखांकित की। ताजिकिस्तान में दिया गया यह अतिथि व्याख्यान राजस्थान की पर्यटन शिक्षा, पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग के महत्व को सामने लाने वाला रहा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story