राजस्थान महिला कुमारी एवं राजस्थान कुमार परिणाम

  • महिला कुश्ती: भीलवाड़ा की कविता माली ने राजस्थान महिला कुमारी का खिताब जीता। प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की ही कविता माली दूसरे, अजमेर की सुमन भाटी तथा भीलवाड़ा की सिमरन तीसरे स्थान पर रहे।
  • पुरुष वर्ग: झुंझुनू के अनुज कुमार ने राजस्थान कुमार का खिताब अपने नाम किया। भीलवाड़ा के सुमित विश्नोई द्वितीय तथा अलवर के राहुल व जयपुर के रतनलाल तीसरे स्थान पर रहे।
  • पुरस्कार राशि: विजेता को 51000 रुपये, उपविजेता को 21000 रुपये तथा तृतीय स्थान पर रहे पहलवानों को 15000–15000 रुपये का पुरस्कार दिया गया।

राजस्थान महिला केसरी एवं राजस्थान केसरी परिणाम

  • राजस्थान महिला केसरी: हनुमानगढ़ की मोनिका ने यह खिताब जीता। भीलवाड़ा की माया माली द्वितीय, भरतपुर की रोहिणी तथा सीकर की शांति तीसरे स्थान पर रहे।
  • राजस्थान केसरी: भरतपुर के दीपक ने खिताब जीता। अलवर के साहिल दूसरे तथा भरतपुर के खुशपाल व सीकर के सोनू तृतीय स्थान पर रहे।
  • पुरस्कार राशि: प्रथम स्थान पर रहे पहलवान को 100000 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे पहलवान को 51000 रुपये तथा तृतीय स्थान पर रहे पहलवान को 21000–21000 का पुरस्कार दिया गया।

जयपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती अकादमी जल्दः दत्ता

कोटा महोत्सव के तहत आयोजित कोटा दंगल में विजेता पहलवानों को सम्मानित करते हुए राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने जयपुर में जल्द राज्य स्तरीय कुश्ती अकामदी की स्थापना की घोषणा की।

"जयपुर में बनने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती अकादमी में अनुभवी कोच पहलवानों को प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के काबिल बनाएंगे। इस अकादमी में राजस्थान की बेटियां भी प्रशिक्षण प्राप्त करें इसके लिए पूरी तरह सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाया जाएगा।"

उन्होंने यह भी घोषणा की कि भविष्य में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले राजस्थान के दल में शामिल पहलवानों को हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा प्रतियोगिता के आयोजन स्थल पर भी बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके बदले में पहलवानों को अपनी क्षमता का सौ प्रतिशत प्रदर्शन करते हुए राजस्थान के लिए अधिक से अधिक मैडल जीतने होंगे।

पहलवानों के लिए संदेश

दत्ता ने पहलवानों को नसीहत देते हुए कहा:

"हार और जीत दोनों में संदेश होता है। हारने वाले पहलवान के लिए संदेश है कि अपनी कमियों को समझो और खुद में सुधार करो। जीतने वाले पहलवान के लिए संदेश है कि अब और बड़ा लक्ष्य हमारे सामने है, उसी के अनुरूप हमारी तैयारी भी होनी चाहिए।"
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story