राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर शनिवार को कोटा जिले के कनवास क्षेत्र के सघन दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान वे ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित स्वच्छता कार्यक्रमों और जल संवर्धन गतिविधियों की जमीनी स्तर पर व्यापक समीक्षा करेंगे। अभियान के तहत गांवों में चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति का आकलन किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी कनवास के मण्डल अध्यक्ष सत्यवान नागर ने बताया कि मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और संगठन स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर कनवास तहसील के विभिन्न ग्रामीण अंचलों का दौरा करेंगे। वे ग्राम कुराड़, ढोटी, देवली, खजूरना, आवां और सावनभादौ सहित क्षेत्र की अन्य ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे।

इन ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष बैठकों और निरीक्षण कार्यक्रमों के दौरान ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही गांवों को स्वच्छ और जल-आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित स्वच्छता कार्यक्रमों और जल संरक्षण गतिविधियों का भी मूल्यांकन किया जाएगा।

दौरे के दौरान ऊर्जा मंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और आमजन से सीधे संवाद करेंगे। वे क्षेत्रीय समस्याओं को सुनने के साथ जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान भी करेंगे। मण्डल अध्यक्ष सत्यवान नागर के अनुसार मंत्री नागर के साथ विभागीय अधिकारी और प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहेगा, ताकि स्वच्छता और जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित की जा सके।

कनवास क्षेत्र में प्रस्तावित यह दौरा ग्रामीण स्तर पर जल संरक्षण और स्वच्छता अभियानों की वास्तविक स्थिति परखने के साथ प्रशासनिक जवाबदेही और जनसहभागिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story