राजस्थान में डीएपी-यूरिया खाद की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने इसे डबल इंजन भाजपा सरकार की भारी विफलताओं का जीता-जागता प्रमाण बताते हुए किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की।

कोटा, 5 अक्टूबर। भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने राजस्थान में खाद संकट को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में डीएपी-यूरिया खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी डबल इंजन भाजपा सरकार की भारी विफलताओं का जीता-जागता प्रमाण है। किसान नेता ने डीएपी खाद निर्धारित दर 1,350 रुपये में बिना अटैचमेंट के किसानों को उपलब्ध कराने की मांग की।

मनोज दुबे ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि राजस्थान में डीएपी-यूरिया की भारी किल्लत एवं कालाबाजारी ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं और खाद संकट से पूरी तरह त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को चुनावों में केवल वोट की चिंता है, किसानों की कोई परवाह नहीं है। खाद की किल्लत ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।

उन्होंने किसानों को निर्धारित कीमत पर खाद उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि खाद की कालाबाजारी और निर्धारित कीमत से अधिक वसूली किसानों के साथ घोर अन्याय है। ऐसे मामलों में दोषियों की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई और कठोर सजा सुनिश्चित होनी चाहिए। किसानों को उचित कीमत पर समय पर खाद मिलना उनका अधिकार है। लेकिन राजस्थान में डीएपी-यूरिया खाद संकट से परेशान किसान उग्र आंदोलन को मजबूर हैं।

मनोज दुबे ने कहा कि प्रदेश के किसानों को खाद की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रबी की फसलों की बुवाई के दौरान जब किसान को खेत में होना चाहिए, उस समय वह सुबह से लाइन लगाकर खाद लेने को मजबूर है। इसके बाद भी किसानों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है, जो बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story