विजय पंडित को कोटा सहकारिता प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेसजनों में खुशी की लहर
गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर कोटा में विजय पंडित को जिलाध्यक्ष नियुक्त, संगठन और समाज सेवा में भूमिका निभाएंगे

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार सहकारिता प्रकोष्ठ, कोटा के जिलाध्यक्ष पद पर विजय पंडित की नियुक्ति हुई। इस निर्णय के बाद समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर सभी साथियों ने विजय पंडित को बधाई देते हुए भरोसा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सहकारिता प्रकोष्ठ संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
विजय पंडित ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेशाध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ संदीप यादव और कोटा शहर अध्यक्ष राखी गौतम का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
विजय पंडित ने यह भी स्पष्ट किया कि यह पद केवल एक आधिकारिक जिम्मेदारी नहीं बल्कि संगठन और समाज की सेवा का अवसर है, जिसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
सभी साथियों और शुभचिंतकों ने विजय पंडित को इस नई जिम्मेदारी पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त की।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
