राजस्थान बजट: स्टूडेंट वेलबीइंग सेंटर और मानसिक स्वास्थ्य हेतु विशेष पहल
राज्य सरकार ने बजट में मेडिकल छात्रों के लिए वेलबीइंग सेंटर और जिला मुख्यालयों पर मेंटल हेल्थ केयर सेल की स्थापना के साथ नई टेस्टिंग एजेंसी की घोषणा की है।

राजस्थान सरकार के बजट में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को संबल देने के लिए प्रदेशभर में वेलबीइंग सेंटर और मेंटल हेल्थ केयर सेल स्थापित करने का प्रस्ताव दिया गया है। Image generated by AI for illustrative purposes.
बजट डिजिटल कौशल और शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विकास पर केन्द्रीत है। मानसिक स्वास्थ्य आज बड़़ी चुनौती है। इसे देखते हुए राज्य सरकार द्वारा बजट में राजस्थान मेंटल अवेयरनेस मेंटरिंग एण्ड ट्रीटमेंट फॉर आल प्रोग्राम शुरू करना और मेडिकल छात्रों के लिए वेलबीइंर्ग सेंटर्स स्थापित करना सकारात्मक पहल है।
मानसिक स्वास्थ्य हेतु सरकारी पहल
- जिला मुख्यालयों पर मेंटल हेल्थ केयर सेल की भी स्थापना की जाएगी।
- अब सरकार की ओर से की जा रही पहल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को संबल देगी।
कोटा मॉडल और एलन का अनुभव
एलन कोटा इस विषय पर गंभीरता के साथ पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहा है। देश का पहला स्टूडेंट वेलबीइंग सेंटर कोटा में संचालित किया जा रहा है।
परीक्षाओं में पारदर्शिता और समग्र बजट
इसके साथ ही राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी से परीक्षाओं के आयोजन में पारदर्शिता बढ़ेगी। राजस्थान सरकार ने सभी क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए बेहतर बजट दिया है।
निदेशक का संदेश
"स्टूडेंट वेलबीइंग सेंटर की स्थापना एवं मानसिक स्वास्थ्य पर चिंतन सकारात्मक कदम। बजट डिजिटल कौशल और शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विकास पर केन्द्रीत है। मानसिक स्वास्थ्य आज बड़़ी चुनौती है। इसे देखते हुए राज्य सरकार द्वारा बजट में राजस्थान मेंटल अवेयरनेस मेंटरिंग एण्ड ट्रीटमेंट फॉर आल प्रोग्राम शुरू करना और मेडिकल छात्रों के लिए वेलबीइंर्ग सेंटर्स स्थापित करना सकारात्मक पहल है। जिला मुख्यालयों पर मेंटल हेल्थ केयर सेल की भी स्थापना की जाएगी। एलन कोटा इस विषय पर गंभीरता के साथ पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहा है। देश का पहला स्टूडेंट वेलबीइंग सेंटर कोटा में संचालित किया जा रहा है। अब सरकार की ओर से की जा रही पहल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को संबल देगी। इसके साथ ही राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी से परीक्षाओं के आयोजन में पारदर्शिता बढ़ेगी। राजस्थान सरकार ने सभी क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए बेहतर बजट दिया है।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
