किसान और कृषि क्षेत्र की अनदेखी

राज्य बजट मे कर्ज से परेशान राजस्थान के किसानों की कर्जमाफी व यूरिया एवं डीएपी के की भारी किल्लत से जूझ रहे किसानों के लिए कोई राहत की घोषणा नहीं की गई। ना ही एमएसपी पर खरीद के लिए बीजेपी की राजस्थान सरकार ने कोई घोषणा की है। भाजपा सरकार का राज्य बजट पूर्ण रूप से किसान विरोधी बजट है।


उम्मीदें और जमीनी हकीकत

"राज्य बजट मे गाँव, किसान, खेत-खलिहानो के भविष्य की मजबूत नींव की उम्मीद थी, जों पूरी तरह से अधूरी रही"

मनोज दुबे ने कहा की राजस्थान की भाजपा सरकार के बजट मे किसान पूर्ण रूप से उपेक्षित रहा है, बढ़ती लागत और महंगाई के बावजूद किसानों को कोई विशेष पैकेज नहीं दिया गया। डीएपी-यूरिया संकट पर ठोस प्रावधान नहीं है। किसानों को मुफ्त बिजली अब भी सपना है। कृषि विकास दर में गिरावट के बीच किसानों की आय दोगुनी करने का भाजपा सरकार का दावा खोखला है।

राज्य बजट मे प्रदेश के किसानों को "गाँव, किसान, खेत-खलिहानो के भविष्य की मजबूत नींव की उम्मीद थी जों पूरी तरह से अधूरी रही", बजट मात्र आंकड़ों का ढांचा बनकर रह गया है। राज्य बजट मे दिशा, दृष्टि और किसान हित-तीनों का अभाव स्पष्ट है।


आम जनता और वैट (VAT) की समस्या

मनोज दुबे ने कहा की राजस्थान सरकार को राज्य बजट मे पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की घोषणा कर राज्य की आम जानता को राहत देनी चाहिए थी, राजस्थान में पड़ोसी राज्यों की तुलना में तेल की कीमतें अधिक हैं। वैट कम होने से न केवल महंगाई कम होती, बल्कि ट्रांसपोर्ट और आम आदमी को बड़ी राहत मिलती लेकिन राज्य बजट मे वैट मे कमी की घोषणा नहीं होने से राजस्थान की आम जानता मे निराशा है।


स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा पर सवाल

  • ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) व (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) को अपग्रेड करने की घोषणा करनी चाहिए थी, ताकि ग्रामीण इलाकों में बेहतर इलाज मिल सके।
  • महंगाई से जूझ रही आम जनता, बेरोजगारी से परेशान युवा, बदहाल कानून व्यवस्था इन गंभीर मुद्दों पर ठोस समाधान देने की कोई घोषणा नहीं है।
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story