ब्राह्मण महासभा में संगठन विस्तार: अंजली शर्मा को महिला प्रकोष्ठ, अरविंद शर्मा कोटा देहात जिलाध्यक्ष नियुक्त
कोटा में ब्राह्मण महासभा के वनविहार कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने अंजली शर्मा और अरविंद शर्मा सिमलिया को नई जिम्मेदारी सौंपी। दोनों को 15 दिन में कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए गए।

तस्वीर में बाएं से अरविंद शर्मा सिमलिया (लाल साफा पहने हुए) और दाएं अंजलि शर्मा (हरी साड़ी में) नजर आ रहे हैं।
कोटा, 10 अगस्त। ब्राह्मण महासभा के कोटा शहर वनविहार कार्यक्रम के दौरान राजस्थान ब्राह्मण महासभा के संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा (रम्मू पंडित) ने महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पद पर अंजली शर्मा तथा कोटा देहात जिलाध्यक्ष पद पर अरविंद शर्मा सिमलिया को मनोनीत किया।
नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें बधाइयां दीं।
ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों के अनुसार, अंजली शर्मा और अरविंद शर्मा सिमलिया की नियुक्ति से राजस्थान ब्राह्मण महासभा का संगठन मजबूत होगा। दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को 15 दिन में अपनी-अपनी कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन नियुक्तियों के साथ संगठन ने महिला प्रकोष्ठ और कोटा देहात क्षेत्र में कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दोनों पदाधिकारियों को सौंपी है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
