कोटा 01 अप्रेल। ऑल इण्डिया रेलवेमेन पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन (एआईआरपीडब्ल्यूएफ) की एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग आज बुधवार को कोटा जं स्थित कार्यालय मे सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जी पी सिंह ने की तथा संचालन सचिव डी के अरोड़ा ने किया।

सदस्यता अभियान एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा

एआईआरपीडब्ल्यूएफ के सचिव डी के अरोड़ा व राजेश गौतम ने बताया कि आज वर्ष 2026 की मेंबरशिप को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा 4 अप्रैल को एआर्ईआरपीडब्ल्यूएफ के पेटोर्न मुकेश गालव के जन्मदिवस अवसर पर आयोजित मेगा स्वास्थ्य चेकअप केम्प व रक्तदान शिविर मे भागीदारी को लेकर व शिविर के सफल आयोजन को लेकर चर्चा आमंत्रित की गई। जिसमे उपस्थित सभी पदाधिकारियों व एक्जिक्यूटिव मेंम्बर्स ने उत्साह से भाग लिया।

निःशुल्क कैंसर जांच और परामर्श शिविर का आयोजन

3 व 4 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक निःशुल्क कैंसर जांच और परामर्श शिविर मय आवश्यक जांचों के लगाया जा रहा है जिसमें भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और टेक्नीशियंस अपनी सेवाएं देंगे। इस शिविर में "डॉक्टर्स और टेक्नीशियंस मेमो ग्राफी, पेप स्मेयर टेस्ट, एक्सरे, सीए 125, पीएसए एवं अन्य रक्त आदि की जांच करेगे जिसमे महिला केंसर केयर प्रकोष्ठ, डब्ल्यूसीआरईयू व एआईआरपीडब्ल्यूएफ सहयोग प्रदान करेगे।"

विशाल रक्तदान शिविर और पदाधिकारियों के सुझाव

4 अप्रेल शनिवार को प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर कोटा कारखाना यूनियन कार्यालय, पुरोहित सभागार, सवाई माधोपुर तथा गंगापुर सिटी मे आयोजित किये जायेगे। इस बैठक मे अध्यक्ष जी पी सिंह ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हुए सभी के सुझाव आमंत्रित किए गये। "उपाध्यक्ष आर एन सिंह, हरीश खांडेकर, डी एन शर्मा, अजय कपूर, पूनम रत्नानी, सुनीता मिश्रा, सीताराम, राकेश श्रृंगी, सतीश दीवानी, दिनेश पाठक, जे के पात्रे, ए आर खान आदि ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।"

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story