कोटा 31 जनवरी। ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन (एआईआरपीडब्ल्यूएफ) के तत्वाधान मे आज शनिवार को नव वर्ष मिलन समारोह उमरावमल पुरोहित सभागार कोटा जं मे धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।

समारोह का शुभारंभ एवं अतिथि स्वागत

एआईआरपीडब्ल्यूएफ के प्रेस सचिव राजेश गौतम ने बताया कि समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व मण्डल रेल मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुपर्णा सेन राय, विशिष्ठ अतिथि अविरल शर्मा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी व एआईआरएफ के सहायक महामंत्री मुकेश गालव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

  • वंदेमातरम के पश्चात श्री गणेश वंदना की प्रस्तुती भी दी गई।
  • एआईआरपीडब्ल्यूएफ के सचिव डी के अरोड़ा व अध्यक्ष जी पी सिंह, एम एस बग्गा ने मंचासिन सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ सुषमा भटनागर, एआईआरएफ के एक्जिक्यूटिव मेंबर ईरशाद खान, शुभ इंवेस्टमेंट के सतीश जैन सहित समस्त अतिथियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

आठवें वेतन आयोग एवं पेंशनर्स की मांगों पर चर्चा

इस अवसर पर सहायक महामंत्री मुकेश गालव ने संबोधित करते हुये कहा कि:

"आठवें वेतन आयोग मे पेंशनर्स को मिलने वाले सभी लाभो बकाया डी ए एरियर, सेवा निवृति पर मिलने वाले कम्युटेशन पर ब्याज की दर कम करने और उसकी वसूली 15 से घटाकर 12 वर्ष करने सहित सभी महत्वपुर्ण व ज्वलंत मदो का समावेश किया गया है।"

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अविरल शर्मा व डॉ सुपर्णा सेन राय ने पेंशनर्स की एक्टिविटीज पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुए अस्पताल, मेडिकल, स्वास्थ्य व कार्मिक विभाग, भुगतान आदि से संबंधित सभी समस्याओं को प्राथमिकता से सहायता व निराकरण करने का वायदा कर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं अन्य संबोधन

समारोह में निम्नलिखित सदस्यों ने अपनी प्रतिभा से समा बांध दिया:

  • नीति कुल श्रेष्ठ, नरेश, गणेश राव, संजय अग्रवाल, लक्ष्मी प्रसाद, निशि तारे, ओ पी जादौन, नसीम व सागर ने चरी नृत्य, गजल गायन, बांसूरी वादन, नगमो, तरानो आदि की प्रस्तुती दी।
  • शुभ इंवेस्टमेंट के सतीश जैन द्वारा सुरक्षित इन्वेंस्मेंट की जानकारी दी गई।
  • कोषाध्यक्ष अब्दुल रफीक ने संस्था की मेम्बरशीप वृद्धि हेतु अपने विचार रखे।

सम्मान एवं समापन

  • सांस्कृतिक प्रस्तुती देने वाले सदस्यो को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।
  • कार्यक्रम के अन्त मे अध्यक्ष जी पी सिंह ने आभार व्यक्त किया।
  • कार्यक्रम का संचालन डी के अरोड़ा ने किया तथा समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष आर एन सिह, एम एस बग्गा, जे के पात्रे, अजय कपूर, सतीश देवानी, राजेश कपूर आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story