लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर उधोग नगर क्षेत्र के निवासी राज सिंह नामक व्यक्ति द्वारा गोली से जान से मारने की धमकी दी। अभियुक्त राज सिंह आमेरा को गिरफ्तार एवं मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही करने की मांग को लेकर 19 फरवरी 2026, गुरुवार को साय 4 बजे शहर कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम एवं देहात अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अगुवाई में आक्रोशित कांग्रेस जनों ने पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम को ज्ञापन एवं अलग से मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही करने की मांग की।


धमकी और राजद्रोह की मांग

ज्ञापन पत्र में शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम एवं देहात अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक तेजस्वी गौतम से कहा कि:

  • "लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं 25 सांसदों को सोशल मिडिया पर उधोग नगर क्षेत्र के राज सिंह आमेरा नामक व्यक्ति द्वारा गोली से जान से मारने की धमकी दी है।"
  • "यह धमकी किसके कहने पर दी है और उक्त व्यक्ति किस पार्टी का सदस्य है?"
  • "कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी सहित 25 सांसदों को जान से मारने की धमकी दी है यह राजद्रोह का केस बनता है।"

पूरी गहनता से जाँच कर उचित कानूनी कार्यवाही करते हुए अपराधी प्रवत्ति व्यक्ति को तुरंत प्रभाव से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग करते है। राखी गौतम और भानुप्रताप ने कहा कि पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने जांच कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी पार्टी व नेता के दवाब में पुलिस प्रशासन ने उचित कार्यवाही नही की तो वाध्य होकर कांग्रेस जन सड़को पर उतरकर आंदोलन करेंगे। ज्ञापन व परिवाद देने के बाद दोनों अध्यक्ष राखी गौतम, भानुप्रताप सिंह उधोग नगर थाना सीआई से भी मिले।


उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता

कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ विजय सोनी ने बताया कि ज्ञापन देते समय निम्नलिखित प्रमुख जन मौजूद रहे:

  • पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू, कैथून नगर पालिका चेयरमैन रही आयना महक।
  • जिला महासचिव डॉ विजय सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष जोन्टी बीरवाल, जयेश श्रृंगी।
  • मंडल अध्यक्ष संजय जैन, मयंक शर्मा, शहजाद खान, मनीष भारद्वाज, चेतन सोलंकी।
  • पार्षद कपिल शर्मा, अनुराग गौतम, प्रफुल पाठक, सोनू अब्बासी।
  • सेवादल जिलाध्यक्ष प्रेम लाहौरिया, जिला महासचिव खेमराज सिंह, सचिव मंजू चौधरी, राहुल पूरसवानी।
  • प्रवक्ता हेमंत चतुर्वेदी, उस्ताद मुकेश शर्मा, तरुण चतुर्वेदी, हिमांशु राउत, पंकज चितवाल, जीतेश नामा, गोपाल।
  • ब्लॉक अध्यक्ष सिमलिया, गीता मेघवाल, अनूप मेहरा, देहात महासचिव दिलदार पठान, चमन बक्श।
  • संगठन महासचिव मनीष शर्मा, शुभम् गुर्जर, छोटूलाल मीणा कचौलिया, अजय सिंह जाख़दोंड आदि।

सादर प्रकाशनार्थ।

भवदीय, सम्पादक महोदय। डॉ विजय सोनी, महासचिव कांग्रेस कोटा।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story