कोटा। भारतीय विश्वविद्यालय संघ एवं खेल और युवा मामले विभाग, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में कोटा विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय गतका प्रतियोगिता (महिला एवं पुरुष) 2025-26 में पंजाबी विश्वविद्यालय ने 30 अंकों के साथ समग्र विजेता का खिताब अपने नाम कर दबदबा कायम किया। प्रतियोगिता 21 से 26 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही है और इस वर्ष पहली बार कोटा विश्वविद्यालय को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्पर्धा की मेजबानी सौंपी गई है।

कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला खिलाड़ियों ने पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट गतका की उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। आयोजन सचिव डॉ. विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुरुषों की मैनेजर मीटिंग आयोजित होगी तथा शनिवार को सुबह 9 बजे से पुरुष वर्ग के मुकाबले शुरू होंगे। अब तक 34 विश्वविद्यालयों के 262 खिलाड़ियों की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं। इस अवसर पर रजिस्ट्रार राजपाल सिंह, प्रो. एन.एल. खेडा, प्रो. भूपेंद्र सिंह, डॉ. रामचरण मीणा, प्रो. छोटू सिंह भाटी, प्रो. संजीव दूबे, गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव बलविंदर सिंह और डॉ. मूलचंद शर्मा ने खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी प्रदान की।

समग्र विजेता तालिका में पंजाबी विश्वविद्यालय ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक के साथ 30 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरु काशी विश्वविद्यालय 3 स्वर्ण और 1 रजत के साथ 28 अंकों पर दूसरे स्थान पर रहा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ने 1 स्वर्ण और 3 रजत के साथ 26 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि पंजाब विश्वविद्यालय 2 स्वर्ण और 1 रजत के साथ 18 अंकों पर चौथे स्थान पर रहा।

मेजबान कोटा विश्वविद्यालय की खिलाड़ी पूजा चौधरी ने फ्री स्टाइल सिंगल सोटी (व्यक्तिगत) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर स्थानीय दर्शकों की सराहना बटोरी। एसजेजेटी विश्वविद्यालय की मोनिका कडवा ने रजत पदक हासिल किया, जबकि कांस्य पदक अपेक्स विश्वविद्यालय की ममता सैनी और सिंघानिया विश्वविद्यालय की निशा को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

टीम स्पर्धाओं में फुल स्ट्राइक सिंगल सोटी में गुरु काशी विश्वविद्यालय की आरती, अर्शदीप कौर, हरलीन कौर और परभज्योत कौर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। पंजाबी विश्वविद्यालय की दविंदर कौर, इकजोत कौर, कलविंदर कौर और सिमरनप्रीत कौर को रजत मिला, जबकि कांस्य पदक पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने साझा किया।

फुल स्ट्राइक फर्री सोटी (टीम) में गुरु काशी विश्वविद्यालय की अर्शदीप कौर, हरमन कौर, सिमरनजीत कौर और वीरपाल कौर ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। रजत श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी को मिला, जबकि कांस्य पंजाबी विश्वविद्यालय और डॉ. प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

हाफ स्ट्राइक सिंगल सोटी (टीम) में पंजाबी विश्वविद्यालय की अवनीत कौर, हरमनदीप कौर, जसप्रीत कौर और सुखदीप कौर ने स्वर्ण पदक जीता। श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी को रजत मिला, जबकि कांस्य देश भगत विश्वविद्यालय और डॉ. प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने साझा किया।

हाफ स्ट्राइक फर्री सोटी (टीम) में पंजाब विश्वविद्यालय की अपरजीत, दीपिका, गुरलीन कौर और मनप्रीत कौर की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रजत पर रही, जबकि कांस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से हासिल किया।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में फुल स्ट्राइक फर्री सोटी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की इंदरप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीता। रजत गुरु काशी विश्वविद्यालय की वीरपाल कौर को मिला, जबकि कांस्य यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की पवन कुंवर और छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की किरत कौर को संयुक्त रूप से मिला।

फुल स्ट्राइक सिंगल सोटी (व्यक्तिगत) में गुरु काशी विश्वविद्यालय की आरती स्वर्ण विजेता रहीं। सिंघानिया विश्वविद्यालय की तनीशा सेरावत ने रजत पदक हासिल किया, जबकि कांस्य सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय की खुशबू और महाराजा भूपेंद्र सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की जसप्रीत कौर को संयुक्त रूप से मिला।

हाफ स्ट्राइक फर्री सोटी (व्यक्तिगत) में पंजाब विश्वविद्यालय की मनप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीता। रजत पंजाबी विश्वविद्यालय की जशनप्रीत कौर को मिला, जबकि कांस्य यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट की ममता कुमारी और चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की सरिता को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

हाफ स्ट्राइक सिंगल सोटी (व्यक्तिगत) में पंजाबी विश्वविद्यालय की जसप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीता। पंजाब विश्वविद्यालय की तरनजीत कौर रजत पर रहीं, जबकि कांस्य अपेक्स विश्वविद्यालय की गुड्डी गुर्जर और पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर सोलापुर विश्वविद्यालय की देवकर अश्विनी को संयुक्त रूप से मिला। यह प्रतियोगिता पारंपरिक खेलों के संरक्षण और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story