कैंप का शुभारंभ एवं अतिथि विवरण

कैंप में मुख्य अतिथि पूर्व जिला एवं सेशंस न्यायाधीश श्री गजेंद्र कुमार गौड़ ने पूजा अर्चना करके कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं पंजीयन करके डॉक्टर हितेश धाकड़ से परामर्श लिया।

समिति सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर समिति के निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और डॉक्टर की सलाह का लाभ उठाया:

  • श्री चंद्रकांत सिंह परमार (अध्यक्ष)
  • यज्ञ दत्त हाड़ा (महासचिव)
  • सुखबिन्दर सिंह कपूर (कोषाध्यक्ष)
  • एस के अग्रवाल (प्रचार प्रसार सचिव)
  • दिलीप नाबर एवं अन्य सदस्य





चिकित्सालय प्रबंधन एवं व्यवस्थाएं

चिकित्सालय की निर्देशक पूनम विजय, मैनेजर अलका अजमेरा व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा एवं सदस्यों को सुविधा उपलब्ध करवाई।


उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं एवं पंचकर्म

पुनर्नव आयुर्वेद चिकित्सालय में डॉक्टर की सलाह पर पंचकर्म, वमन कर्म, चक्र धारा, शिरोधारा क्रियाएं कराई गई। इसके अतिरिक्त चिकित्सालय में निम्न सुविधा उपलब्ध हैं:

  • विरेचन बस्ती
  • अनुवासन बस्ती
  • नस्य कर्म
  • चक्रधर
  • सर्वांग धारा
  • नेत्र बस्ती
  • कर्ण बस्ती
  • ग्रीवा बस्ती आदि।

"पुनर्नवा आयुर्वेद पंचकर्म एंड स्किन केयर हॉस्पिटल महावीर नगर-२, कोटा में आज फ्री चेकअप कैंप वरिष्ठजन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में लगाया गया।"

Updated On
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story