श्रावण मास में प्रेरणा क्रिएटिव क्लब की महिलाओं ने किए धार्मिक अनुष्ठान, राधा नाम संकीर्तन और रुद्राभिषेक
प्रेरणा क्रिएटिव क्लब की महिलाओं ने श्रावणी तीज पर राधा नाम संकीर्तन और आईएल मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक किया।

तस्वीर में प्रेरणा क्रिएटिव क्लब की महिलाएं पारंपरिक परिधानों में आरके पुरम बालाजी धाम प्रांगण में सामूहिक रूप से नजर आ रही हैं।
प्रेरणा क्रिएटिव क्लब की ओर से पवित्र श्रावण मास में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रावणी तीज के उपलक्ष्य में क्लब की महिलाओं ने आरके पुरम बालाजी धाम में राधा नाम संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
क्लब की उपाध्यक्ष पूनम भट्ट ने बताया कि श्रावणी तीज के अवसर पर आरके पुरम बालाजी धाम में धूमधाम से राधा नाम संकीर्तन कार्यक्रम रखा गया। निर्देशिका श्रुति जौहरी के अनुसार राधा रानी की प्रसन्नता के लिए पवित्र संकीर्तन और सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारुल सक्सेना, रेखा शर्मा, प्रिया सोनम, वैशाली और संगीता जोशी सहित क्लब की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इसी क्रम में क्लब की वरिष्ठ सदस्य लता दवे और अंजलि दवे ने आईएल मंदिर में आयोजित सामूहिक रुद्राभिषेक की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के साथ लहरिया उत्सव भी मनाया। सभी ने सपरिवार भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया और भजन गाए। कार्यक्रम के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
अंजना शर्मा, नेहा और मनीषा से ज्ञात हुआ कि प्रेरणा क्रिएटिव क्लब पिछले लगभग 30 वर्षों से समय-समय पर सनातन धर्म के संवर्धन के लिए सामाजिक एवं धार्मिक कार्य करता रहा है। श्रावण मास में आयोजित इन धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्लब की महिलाओं ने सामूहिक रूप से धार्मिक अनुष्ठानों में भागीदारी की।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
