कोटा, 20 नवम्बर। विप्र फाउंडेशन के तत्वाधान में 21 दिसंबर, रविवार को मंगलेश्वरी गार्डन, रंगबाड़ी रोड, कोटा में आयोजित होने वाले विशाल अन्नकूट और राष्ट्रीय स्तर के युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियां तेज़ी से शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में आज मंगलेश्वरी गार्डन में पोस्टर विमोचन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि लोकसभा स्पीकर के ओएसडी राजीव दत्ता रहे।

समारोह में पुलिस उप अधीक्षक गंगासाय शर्मा, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा (चच्चू भैया) और के के शर्मा भी मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि राजीव दत्ता ने अपने उद्बोधन में समाज के अंतिम और वंचित व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाने और उनके उत्थान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का प्रयास समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और रोजगार उपलब्ध कराने में अग्रणी रहा है। उन्होंने समाज द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह युवाओं और युवतियों के लिए जीवनसाथी खोजने का एक प्रभावी मंच है, जिससे वैवाहिक संबंध जोड़ने में सुविधा होती है और समय-संसाधनों की बचत होती है।

कार्यक्रम में विप्र बंधुओं ने अतिथियों का पुष्पहार, दुपट्टा व पगड़ी पहनाकर शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रमुख संगठन मंत्री हरिसूदन शर्मा ने किया।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश प्रवक्ता रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष शशि शर्मा, अनीता शर्मा, विष्णु गौतम, राज दाधीच, रघुनंदन गौतम, जगदीश शर्मा (पीए), आलोक शर्मा, राकेश सोरल, डॉ. अमित व्यास सहित दर्जनों समाज बंधु उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने आगामी आयोजन को और बेहतर बनाने के सुझाव साझा किए। महिला प्रदेश अध्यक्षा शशि शर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

विप्र फाउंडेशन की यह पहल सामाजिक संगठितता और विवाह योग्य युवाओं के लिए मार्गदर्शन का एक अहम कदम है, जो समाज में सहयोग और पारंपरिक मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story