सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने तथा शिक्षा एवं स्काउटिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षा विभाग कर्मचारी गण सहकारी सभा 696 आर. कोटा-बारां के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल को अटरू में आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया।

समारोह में अतिथियों ने प्रकाश जायसवाल को सम्मान-पत्र प्रदान कर उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। यह सम्मान संस्था की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने, विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड यूनिफॉर्म उपलब्ध करवाने तथा शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में पुलिस उपाधीक्षक, तहसीलदार, पंचायत समिति प्रधान सहित प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सहयोगात्मक कार्य विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रकाश जायसवाल ने सम्मान के लिए आयोजकों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य शिक्षा, सहकारिता, स्काउट-गाइड एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है। विद्यालयों में सुविधाएं उपलब्ध करवाने और विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग कर्मचारी गण सहकारी सभा 696 आर. द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत विद्यालयों में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा स्काउट-गाइड गतिविधियों को प्रोत्साहित करते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने का कार्य भी किया जाता रहा है।

इससे पूर्व गत गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंता में भी शिक्षा विभाग कर्मचारी गण सहकारी सभा 696 आर. को उसके सामाजिक सरोकार एवं जनहित के कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। विभिन्न मंचों पर लगातार मिल रहे सम्मान संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों की स्वीकार्यता को दर्शाते हैं।

समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं अतिथियों ने संस्था के इन प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story