प्रधान के इस्तीफे को पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने बताया लोकतंत्र की जीत, सरकार पर साधा निशाना
पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने प्रधान के इस्तीफे को देश की युवाशक्ति और लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने कोटा में केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे छात्र आंदोलन और उनकी मांगों का पूरा समर्थन किया है।

तस्वीर में पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल नजर आ रहे हैं, जिन्होंने चश्मा और हरे रंग की जैकेट पहन रखी है।
कोटा : हिटलरशाही व तानाशाही सरकार को आखिर देश की युवा शक्ति के आगे झुकना ही पड़ा। पिछले एक महीने से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रख रहे देश के लाखों युवाओं की जीत को पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि सरकार व भाजपा के नेताओं द्वारा छात्रों के प्रदर्शन को पाकिस्तान, बांग्लादेश व चीन सहित विदेशी ताकतों से जोड़ कर देश को भ्रमित करने का असफल प्रयास किया पर देशवासियों ने उनके इस प्रयास को असफल कर दिया।
गुंजल ने कहा कि बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था व लगातार हो रहे पेपर लीक को लेकर लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी देश भर मे "छात्रों की गूंज" के नाम से छात्रों की आवाज बन रहे हैं। जहां एक और सीजेपी एक महीने से दिल्ली के जंतर मंतर सहित कई शहरों मे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी व पूरी कांग्रेस संसद से सड़क तक देश के युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही हैं।
गुंजल ने कहा कि केंद्र सरकार सहित राज्यों मे चल रही डबल इंजन सरकारों को यह समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस के साथ देश की जनता व युवाशक्ति अब सरकार की तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेगी, लोकतंत्र बचाने के लिए आगे भी सड़कों पर आने को तैयार रहेगी। गुंजल ने इसे छात्रों जी जीत के साथ राहुल गांधी जी के नेतृत्व मे संसद से सड़क तक की लड़ाई की जीत बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को बाकी तीन मांगो अवसाद मे आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिजनों को मुआवजा, लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही व छात्रों पर प्रदर्शन के दौरान लगे मुकदमों को वापस लेने की मांगों को भी मानना होगा।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
