कोटा में आयोजित एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने राजकीय कार्यक्रम बताते हुए उसे महज औपचारिकता करने वाला कार्यक्रम बताया है। गुंजल ने कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों व कोटावासियों की ओर से उठाए जाने वाले सवालों से विचलित होकर लोकसभा अध्यक्ष व भाजपा ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के रूप में पेश किया था।

सरकारी तंत्र के दुरुपयोग और फ्लॉप शो का आरोप

गुंजल ने कहा कि बीजेपी के बुलावे पर आज जब कोई वहां आने को तैयार नहीं हुआ तो कोटा व बूंदी जिले में एक बस ग्रामसेवको, एक बस कृषि पर्यवेक्षको, एक बस राजीविका एवं आशा सहयोगिनी सहित राज्य कर्मचारियों के लिए लगाई गई जिसमें नरेगा से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों को लाने का प्रयास किया गया। उन्होंने दावा किया कि 914 बसे लगाने के बाद भी बमुश्किल 5000 लोग भी इकठ्ठा नहीं हो पाए इससे यह स्पष्ट हो गई है कि भाजपा से लोगों का भरोसा उठ गया है। गुंजल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कोटा की कोचिंग की दुर्दशा के लिए जिम्मेदारों द्वारा अब एयरपोर्ट की बात करने पर कोटा वासियों ने कोई रुचि नहीं दिखाई।

कांग्रेस की घोषणा और कोचिंग उद्योग की चिंता

उन्होंने स्पष्ट किया कि कोटा में एयरपोर्ट की घोषणा कांग्रेस सरकार द्वारा कर दी गई थी परंतु बीजेपी अब इसे अपना महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बता कर प्रचारित कर रही है। गुंजल ने कोटावासियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि देर आए दुरस्त आए। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए कहा कि "कोटा में कोचिंग की हालत क्या है जहां कोटा में देश भर से 3 लाख बच्चे आते थे वहां अब यह संख्या घटकर 10 से 20% रह गई है।" उनके अनुसार बड़े-बड़े एमओयू होने के बाद भी नए उद्योग यहां आ नहीं रहे हैं, ऐसे में हवाई जहाज को ट्रैफिक मिलना भी मुश्किल लग रहा है।

वंदे भारत की तरह योजना विफल होने का अंदेशा

प्रहलाद गुंजल ने इस आयोजन को फ्लॉप शो करार देते हुए कहा कि "हम चाहते हैं कि कोटा में हवाई सेवा सुचारू रूप से चले परंतु ऐसा ना हो कि जिस तरह वंदे भारत ट्रेन को बंद किया गया उसी तरह कोटा का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी साल में एक दो उड़ान के बाद ही सिर्फ औपचारिक बन की ना रह जाए।" कोटा की कोचिंग की दुर्दशा के लिए जिम्मेदारों द्वारा अब एयरपोर्ट की बात करने पर कोटा वासियों ने कोई रुचि नहीं दिखाई।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story