प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार के पांव में फ्रैक्चर, कोटा स्थित निवास पर कार्यकर्ताओं का तांता
स्कूटर हादसे में पैर फ्रैक्चर होने के बाद कार्यकर्ताओं ने कोटा स्थित निवास पर स्वास्थ्य जानने के लिए भीड़ लगाई

कोटा। प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार के पांव में फ्रैक्चर होने की खबर मिलते ही उनके निजी आवास केवट कुंज, कोटा पर कार्यकर्ताओं और समाज बंधुओं का तांता लग गया। मंच के प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने बताया कि कहार, जो कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव भी हैं, स्कूटर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के बहनोई की तीये की बैठक में जा रहे थे। इस दौरान अचानक एक मोटरसाइकिल के आ जाने से वे स्कूटर से गिर गए, जिससे दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया।
हड्डी रोग विशेषज्ञ ने उन्हें एक माह के लिए पक्का प्लास्टर बांधने के साथ बेड रेस्ट की सलाह दी। इस समाचार के तुरंत बाद कार्यकर्ता और समाज बंधु उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने और शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना करने के लिए उनके आवास पहुंचे। इस अवसर पर स्थानीय समाज के वरिष्ठ संरक्षक मोतीलाल मेहरा, महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी के निदेशक डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट सहित सैकड़ों श्रेष्ठ और वरिष्ठ समाज बंधु उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं ने हरिनंद कहार का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष फूलचंद कहार एडवोकेट, कोटा जिलाध्यक्ष हरिमोहन कहार, मांगीलाल कहार अध्यापक, प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री राजेन्द्र कहार, बूंदी जिलाध्यक्ष राकेश कहार, युवा नेता दिपांशु कहार, हिण्डोली अध्यक्ष भागचंद कहार, देवेन्द्र केवट, लखन केवट, कोषाध्यक्ष चेतन मलिया, नैनदा पप्पू कहार, दिनेश केवट, किशन लाल कहार सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे।
इस घटना ने मंच के कार्यकर्ताओं और समाज बंधुओं के बीच एकजुटता और समर्थन की भावना को प्रदर्शित किया। हरिनंद कहार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाओं के साथ उपस्थित समाज बंधु और कार्यकर्ताओं ने उन्हें हर संभव सहायता देने का भरोसा भी दिलाया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
