कोटा, 15 दिसम्बर। ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फोडेशन (एआईआरपीडब्ल्यूएफ) के तत्वाधान में पेंशनर्स डे समारोह का भव्य आयोजन 17 दिसम्बर 2025, बुधवार को प्रातः 10:30 बजे उमरावमल पुरोहित समागार में किया जाएगा। इस अवसर पर रेलवे पेंशनर्स के सम्मान एवं उनके अनुभव को उजागर करने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

फेडरेशन के सचिव डी. के. अरोड़ा ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मुकेश गालव, सहायक महामंत्री एआईआरएफ उपस्थित रहेंगे। समारोह में 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स का विशेष सम्मान किया जाएगा, जिससे वरिष्ठ नागरिकों के योगदान और उनके अनुभव को सराहा जा सके।

कार्यक्रम को मनोरंजक और रोचक बनाने के लिए निंबू-चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कविता पाठ, भूले-बिसरे गीत, तराने और नृत्य जैसी कार्यक्रम भी शामिल होंगे। कोटा मंडल के लगभग 500 पदाधिकारी एवं सदस्य इस अवसर पर भाग लेंगे।

मंडल रेल प्रबंधक सहित रेलवे चिकित्सा अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी पेंशनर्स को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। प्रेस सचिव राजेश गौतम ने बताया कि समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर अंतिम बैठक फेडरेशन कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें एम. एस. बग्गा, जय कुमार पात्रे और राजेश गौतम का मंडल अध्यक्ष जी. पी. सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

पेंशनर्स डे के सफल आयोजन के लिए अजय कपूर, आर. एस. बक्शी, ए. ए. खान, अब्दुल रशीद, अरविंद सिंह, सतीश देवानी, पूनम रतनानी, फिलिप रॉबर्ट, मनोरमा मेसी, जी. पी. मंगल, एच. पी. राही, राजेश कपूर और प्रदीप चावला को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समारोह के अंत में अध्यक्ष जी. पी. सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया, जबकि कार्यक्रम का संचालन सचिव डी. के. अरोड़ा करेंगे।

यह आयोजन न केवल रेलवे पेंशनर्स के योगदान को मान्यता देगा, बल्कि उन्हें सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सक्रिय बनाए रखने का भी प्रयास करेगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story