पतंजलि योग समिति, कोटा द्वारा 24 मई को आयोजित होने वाले विशाल योग शिविर एवं साधक सम्मेलन को लेकर शहरभर में व्यापक जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार अभियान तेज कर दिया गया है। पिछले कई दिनों से नियमित बैठकों, जिम्मेदारियों के वितरण और विभिन्न समितियों के माध्यम से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूज्य स्वामी परमार्थ देव जी के सान्निध्य में होने वाले इस आयोजन को लेकर योग साधकों और नागरिकों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

मुख्य संरक्षक श्री ईश्वरलाल सैनी ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और सकारात्मक समाज निर्माण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्वामी परमार्थ देव जी के कोटा आगमन को लेकर पूरे शहर में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। प्रचार रथ के माध्यम से श्रीनाथपुरम, आर.के. पुरम, बसंत विहार, दादाबाड़ी सहित अनेक क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को योग शिविर में सम्मिलित होने का आमंत्रण दे रहे हैं।

राज्य प्रभारी श्री अरविंद पांडे ने बताया कि पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित यह शिविर जनजागरण और स्वास्थ्य चेतना का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि हजारों साधकों और नागरिकों की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए भोजन, आवास, यातायात, अनुशासन, मंच और स्वागत सहित विभिन्न समितियां पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रही हैं। प्रचार रथ के साथ कार्यकर्ता विभिन्न कॉलोनियों में पम्पलेट वितरण कर लोगों को योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बना रहे हैं।

वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि पिछले दस-पंद्रह दिनों से साधक और कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि योग साधकों की सामूहिक मेहनत निश्चित रूप से रंग लाएगी और यह आयोजन कोटा शहर में ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक योग महोत्सव के रूप में स्थापित होगा।

प्रचार अभियान में शंकर जी नागर, नरेंद्र शर्मा और सत्यनारायण जी गोचर सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। शहरभर में चल रहा यह अभियान अब विशाल योग शिविर को जनआंदोलन का स्वरूप देता दिखाई दे रहा है, जहां स्वास्थ्य, अनुशासन और योग साधना को लेकर व्यापक जागरूकता का वातावरण बन रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story