भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर, कोटा-बारां एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ, कोटा दक्षिण द्वारा संचालित “परिंदों के लिए परिंडा अभियान” निरंतर जारी है। अभियान के तहत शुक्रवार को नयागांव तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवपुरा में परिंडे बांधकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

कार्यक्रम संयोजक दिनेश कुमार मीणा एवं कमल कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत पेड़ों और सार्वजनिक स्थानों पर मिट्टी के परिंडे लगाए गए हैं, जिनमें नियमित रूप से स्वच्छ पानी भरने की जिम्मेदारी भी तय की गई है। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में प्यास से जूझ रहे पक्षियों को राहत देना तथा आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी नरेंद्र कंसूरिया रहे, जबकि अध्यक्षता शिक्षा सहकारी अध्यक्ष एवं स्काउट गाइड स्थानीय संघ सचिव प्रकाश जायसवाल ने की। मंत्री जमनालाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि कांसुरिया ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में केवल मानव ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षी एवं पेड़-पौधों की चिंता भी की जाती है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था इसी परंपरा का विस्तार है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

शिक्षा सहकारी सभा के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में यह अभियान चलाया जाता है और अधिक से अधिक स्थानों पर परिंडे लगाए जाते हैं, ताकि पक्षियों को पर्याप्त पानी मिल सके। सभा के मंत्री जमनालाल गुर्जर ने कहा कि यह अभियान केवल सेवा का कार्य नहीं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता विकसित करने का प्रभावी माध्यम भी है।

अभियान के संयोजक दिनेश कुमार मीणा एवं कमल कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में अभियान का दायरा और बढ़ाया जाएगा तथा अधिक विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों को इससे जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं स्काउट-गाइड के सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक परिंडे बांधने के साथ उन्हें नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प भी लिया।

अभियान के माध्यम से न केवल पक्षियों को राहत मिल रही है, बल्कि युवा पीढ़ी में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का संदेश भी प्रभावी रूप से प्रसारित हो रहा है। आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास के स्थानों पर परिंडे लगाकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करें।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story