किशोरपुरा स्थित पारीक योग भवन में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक आयुर्वेद एवं योग गुरु रेवती रमण पारीक ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताते हुए इसके व्यापक शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर पारीक पंचायत के संरक्षक रवि प्रकाश पारीक ने योग गुरु रेवती रमण पारीक का माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान योगेश पारीक ढोटी ने “सूक्ष्म शरीर की पवित्रता और योग के माध्यम से आत्मिक उन्नयन” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए, जिसमें योग के आध्यात्मिक पक्ष पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर पारीक पंचायत अध्यक्ष रासबिहारी पारीक ने उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता पर धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि समाज में स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को पारीक योग भवन में रेवती रमण पारीक के मार्गदर्शन में नियमित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस घोषणा का उपस्थित जनसमूह ने स्वागत किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story