कोटा में ओसवाल समाज 31 मार्च को मनाएगा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव
दादाबाड़ी स्थित श्री पार्श्व कुशल धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभा सम्मान, देहदानी अभिनंदन और रक्तदान शिविर आयोजित होंगे।

कोटा। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर ओसवाल समाज संस्था, कोटा ने 31 मार्च 2026 को दादाबाड़ी स्थित श्री पार्श्व कुशल धाम में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी के साथ यह आयोजन प्रातः 10:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें भक्ति, संस्कृति और समाजसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम एक साथ आयोजित किए जाएंगे।
संस्था के प्रचार-प्रसार एवं संगठन मंत्री प्रदीप बरडिया ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के विभिन्न महिला मंडलों एवं युवा मंडलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का शैक्षणिक प्रतिभा सम्मान किया जाएगा तथा समाज के देहदानियों का अभिनंदन भी किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार लोढ़ा (केकड़ी वाले) एवं महामंत्री डॉ. सुरेश कुमार दासोत ने बताया कि इस अवसर पर समाज के विशिष्ट अतिथियों एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ ही समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से सहयोग निधि कोष का गठन भी किया जाएगा।
आयोजन के दौरान समाजजनों के लिए रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा तथा अतिथियों का उद्बोधन होगा। संस्था पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान महावीर के आदर्शों से प्रेरित इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सेवा भाव के संदेश के साथ समाज को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास होगा।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
