देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन-2026 की प्रवेश प्रक्रिया ने नए मोड़ को छुआ है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार शाम को ऑनलाइन आवेदन में सुधार (Correction) की तारीखों का नोटिफिकेशन जारी किया है। अब आवेदक 1 और 2 दिसंबर को अपने ऑनलाइन आवेदन में सुधार कर सकेंगे।

जेईई-मेन-2026 का पहला सेशन 21 से 30 जनवरी तक और दूसरा सेशन 1 से 9 अप्रैल तक आयोजित होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर है और अब तक 9 लाख 50 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। जबकि सेशन-2 की आवेदन प्रक्रिया फरवरी माह में शुरू होगी।

एलन करियर इंस्टीट्यूट के एजुकेशन एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में सुधार के दौरान छात्रों को विशेष निर्देशों का पालन करना होगा। सुधार प्रक्रिया 2 दिसंबर रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान छात्र अपने आवेदन में नाम, पिता और माता का नाम, कक्षा 10 और 12 की डिटेल्स, पैन कार्ड, परीक्षा शहर, परीक्षा का माध्यम, जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी एवं उप-श्रेणी, हस्ताक्षर और प्रश्नपत्र के विषय में बदलाव कर सकते हैं।

हालांकि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, वर्तमान और स्थायी पता, आपातकालीन संपर्क विवरण और फोटो में सुधार की अनुमति नहीं होगी। यह ध्यान देने योग्य है कि सुधार प्रक्रिया केवल एक बार उपलब्ध होगी। यदि छात्र सुधार कर फ़्रीज़ कर देते हैं, तो बाद में इसे बदलने का अवसर नहीं मिलेगा। सुधार के बाद छात्र अपना नया कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सकते हैं और अपने आवेदन की पुष्टि कर सकते हैं।

इस सुधार प्रक्रिया से छात्रों को आवेदन में हुई किसी भी त्रुटि को सही करने और अपने आवेदन को अंतिम रूप देने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा। यह कदम जेईई-मेन के लिए उम्मीदवारों की तैयारी और प्रवेश प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story