कोटा, फरवरी: ओप्पो इंडिया ने भारत में ओप्पो K14x 5G के लॉन्च के साथ अपनी K-सीरीज़ को आगे बढ़ाया। यह स्मार्टफोन पॉवर, परफॉर्मेंस और स्मूथनेस के लिए डिज़ाईन किया गया है। यह ओप्पो के पूरा दिन बेफिक्र उपयोग के वादे के साथ आता है।

लक्षित उपभोक्ता और उपयोगिता

  • विद्यार्थियों, नौकरी की शुरुआत करने वालों, गेमर्स और किफायत पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए बनाया गया ओप्पो K14x 5G भारी उपयोग के साथ भी लंबे समय तक चलता है।
  • यह रियल-टाईम मल्टीटास्किंग के साथ यूज़र्स को पूरा दिन केंद्रित और कनेक्टेड रहने में समर्थ बनाता है।

कीमत, उपलब्धता और ऑफर्स

ओप्पो K14x 5G के 4GB और 128GB वैरिएंट का मूल्य 14999 रुपये और 6GB और 128GB वैरिएंट का मूल्य 16999 रुपये है।

  • उपलब्धता: 16 फरवरी से ओप्पो ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट पर।
  • रंग: आईसी ब्लू और प्रिज़्म वॉयलेट।
  • प्री-बुकिंग: ओप्पो K14x 5G की प्रि-बुकिंग शुरू हो गई, जिससे यूज़र्स को यह डिवाईस खरीदने का अवसर समय से पहले ही मिल जाएगा।
  • बैंक ऑफर्स: सेल के दिन इस स्मार्टफोन के 4GB और 6GB वैरिएंट्स पर 1500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट और चुनिंदा बैंक ऑफर दिए जा रहे हैं।
  • EMI: इसके साथ 3 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है।

नेतृत्व के विचार (Quotes)

गोल्डी पटनायक, हेड ऑफ कम्युनिकेशंस, ओप्पो इंडिया ने कहा:

"ओप्पो के सीरीज़ भारत में लाखों ग्राहकों को बहुत पसंद आई है। ओप्पो K14x 5G के सीरीज़ की विरासत को आगे बढ़ा रहा है। यह स्मार्टफोन वास्तविक परिस्थितियों में पूरे दिन लगातार इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए बनाया गया है। K14x स्मूथनेस पर हमारा फोकस प्रदर्शित करता है। यह लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस और लगातार पॉवर प्रदान करता है। यह क्वालिटी और मजबूत आफ्टर-सेल्स ईकोसिस्टम की ओप्पो की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। यह डिवाईस यूज़र्स को बिना धीमी पड़े पूरे दिन लगातार सपोर्ट प्रदान करने के लिए बनाई गई है।"

अंशुमन भट्ट, हेड ऑफ ई-कॉमर्स ने कहा:

"ओप्पो K14x 5G के लॉन्च के साथ हम यूज़र्स को के-सीरीज़ में भरोसेमंद पॉवर और एक लंबा समय तक चलने वाला स्मार्टफोन पेश कर रहे हैं। यह दैनिक इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। K14x जबरदस्त बैटरी, स्मूथ सिस्टम परफॉर्मेंस और रिफाईंड डिज़ाईन पेश करता है। यह स्मार्टफोन के सुगम अनुभव के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है।"
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story