कोटा/सांगोद, 24 अप्रैल। सांगोद क्षेत्र आज एक महत्वपूर्ण विकासात्मक पड़ाव का साक्षी बनने जा रहा है, जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर क्षेत्र को 150 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

कार्यक्रम मण्डल अध्यक्ष मुरारी मेहता, चंद्रप्रकाश सोनी और राजेश शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार को शाम 4 बजे बपावर रोड स्थित गायत्री चौराहा के मेला ग्राउंड में आयोजित होगा। समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में 35 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड क्षमता वाले काशीपुरी उप जिला चिकित्सालय का निर्माण प्रमुख योजना के रूप में शामिल है। इसके साथ ही क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने हेतु कालीसिंध नदी पर 70 करोड़ रुपये की लागत से उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, 45 करोड़ रुपये की लागत से कुराड़-ढोटी-कन्दाफल-मण्डाप-श्यामपुरा सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण कार्य का भी शिलान्यास किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय आवागमन और विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

यह आयोजन सांगोद क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं और संपर्क सुविधाओं में व्यापक सुधार का संकेत है, जो क्षेत्रीय विकास को नई गति प्रदान करेगा और आमजन के जीवन स्तर में ठोस बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story