कोटा। सहकारिता आधारित डेयरी विकास को नई दिशा देने के प्रयासों के तहत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों का कोटा में भव्य स्वागत किया गया। कोटा डेयरी चेयरमैन चैन सिंह राठौड़ एवं कोटा मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष निहाल सिंह राठौड़ ने पारंपरिक साफा एवं 51 किलो के हार पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मूल सिंह, जय सिंह, मेघराज रायका, दलपत सिंह भाटी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

डेयरी उद्योग के विस्तार पर मंथन

कोटा बूंदी दुग्ध सहकारी संघ के अध्यक्ष चैनसिंह राठौड ने कहा कि "संसद भवन स्थित कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह के साथ हाड़ौती क्षेत्र में डेयरी उद्योग के विस्तार, डेयरी सहकारी कवरेज बढ़ाने, दुग्ध प्रसंस्करण एवं विपणन के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, पशुओं की उत्पादकता में वृद्धि तथा डेयरी मूल्य श्रृंखला के डिजिटलीकरण जैसे अहम मुद्दों पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला के प्रयासा से सहमति बनी।"

केटल फीड प्लांट से पशुपालकों को संबल

इसके साथ ही खाद प्रबंधन, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया गया। कोटा-बूंदी क्षेत्र में डेयरी विकास को गति देने के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से केटल फीड प्लांट की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई है। संघ को कोटा में 18 बीघा भूमि पशु आहार संयंत्र के लिए आवंटित किए जाने पर भी बिरला के प्रयासों की संभव हो पाया है। बिरला के प्रयासों से कोटा-बूंदी में डेयरी क्षेत्र को नई गति— चैनसिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story