अखिल भारतीय जीनगर महासभा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट कर समाज की ज्वलंत समस्याओं और विकासात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने जीनगर समाज के उत्थान, शैक्षणिक प्रगति और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा। लोकसभा अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए बिंदुओं को अत्यंत गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि समाज की समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु केंद्र स्तर पर हरसंभव सकारात्मक प्रयास और आवश्यक पहल की जाएगी।

जीनगर समाज कोटा के अध्यक्ष भंवरलाल खींची ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष को कोटा में निर्माणाधीन छात्र-छात्राओं के छात्रावास के आगामी लोकार्पण समारोह तथा अखिल भारतीय जीनगर समाज की प्रस्तावित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का भावपूर्ण आमंत्रण दिया, जिसे ओम बिरला ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

कोटा इकाई के महामंत्री थानमल डाबी के अनुसार, इस गरिमामयी उपस्थिति में कोटा अध्यक्ष भंवरलाल खींची सहित कैलाश सोनगरा, अखिल भारतीय जीनगर महासभा (एकीकरण) के अध्यक्ष लोकेश परमार (उदयपुर), महासचिव ओमप्रकाश डाबी (दिल्ली), और कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सिसोदिया सम्मिलित रहे। इसके अतिरिक्त चंपालाल चितारा (जोधपुर), बजरंग लाल खत्री, विजय निर्माण (लखनऊ), ताराचंद बागड़ी, ओमप्रकाश गहलोत (रोहतक), ओमप्रकाश गहलोत (पानीपत), मुरली कृष्ण ढालिया, महेंद्र ढालिया (दिल्ली) एवं हेमेंद्र चौहान (उदयपुर) ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। यह भेंट समाज के भावी विकास और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान सुदृढ़ करने की दिशा में एक निर्णायक कदम मानी जा रही है

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story