कोटा, 13 दिसंबर: राजस्थान में बीजेपी सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है। धारीवाल ने आरोप लगाया कि दो वर्षों में राज्य में विकास की कोई ठोस नींव नहीं रखी गई और “विकास रथ” केवल जनता को जुमले दिखाने का साधन बन गया है। उन्होंने कहा कि किसान, युवा, व्यापारी और आम नागरिक—सभी वर्ग आज निराश हैं। चुनाव के समय किए गए वादों का कोई ठोस परिणाम धरातल पर नहीं दिख रहा।

धारीवाल ने विशेष रूप से कोटा के पर्यटन और शहर विकास प्रोजेक्ट्स का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू हुई योजनाओं का वर्तमान में कोई उचित रखरखाव नहीं हो रहा। चंबल रिवर फ्रंट, पार्कों और शहर के सौंदर्यीकरण जैसे प्रोजेक्ट्स उपेक्षा का शिकार हैं और बदहाली की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “विकास रथ नहीं, बल्कि जुमला रथ जनता के बीच घुमाया जा रहा है।”

किसानों की समस्याओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि फसल नुकसान, मुआवजा, और रोजगार के मामलों में सरकार पूरी तरह विफल रही है। अतिवृष्टि और डेमो संभारी से प्रभावित किसानों को अब तक कोई राहत नहीं दी गई। किसानों को अपनी बची फसल मंडियों में उचित मूल्य पर बेचने का अवसर नहीं मिल रहा और लागत पूरी नहीं निकल पा रही। समर्थन मूल्य खरीद की अनुपस्थिति किसानों को ओने-पौने दाम में बेचने के लिए मजबूर कर रही है।

धारीवाल ने यह भी कहा कि आम जनता अब कांग्रेस सरकार के उस दौर को याद कर रही है, जब विकास कार्य धरातल पर दिखाई देते थे। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता आगामी समय में इस नाकामी का जवाब देगी और प्रदेश को विकास की राह पर वापस लाने का निर्णय लेगी।

कोटा में दो वर्षों में भाजपा सरकार पर जारी अपने आक्रामक बयान में धारीवाल ने कहा कि सिर्फ घोषणाएं, बयानबाज़ी और निरीक्षण के अलावा कोई ठोस काम नहीं किया गया। नगर निगम और नगर विकास न्यास जैसी संस्थाओं के माध्यम से जनता तक पहुंचने वाले विकास कार्यों की उपेक्षा हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले कार्यों की अनदेखी जनता के सामने इस सरकार की असफलता को और उजागर करती है।

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि शांति धारीवाल का यह हमला सिर्फ स्थानीय ही नहीं, बल्कि राज्य स्तर पर बीजेपी सरकार की छवि पर सवाल उठाने वाला माना जा रहा है।

Updated On
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story