द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आएंगे नितिन विजय, खान सर और अलख पांडेय
कोटा के प्रसिद्ध शिक्षक एनवी सर, खान सर और पीडब्लू के फाउंडर अलख पांडेय के साथ कपिल शर्मा के शो में शिक्षा और छात्र जीवन पर चर्चा करेंगे।

कोटा। मोशन एजुकेशन के फाउंडर और देश के जाने-माने एजुकेटर नितिन विजय शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आएंगे। इस खास एपिसोड में उनके साथ चर्चित शिक्षक खान सर और अलख पांडेय भी रहेंगे। शिक्षा और हास्य का यह संगम दर्शकों के लिए दिलचस्प रहने वाला है। यह एपिसोड केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि शिक्षा के बदलते परिदृश्य की झलक भी देगा।
शूटिंग का अनुभव और कपिल शर्मा की मेजबानी
मोशन एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय ने बताया कि नितिन विजय को शो में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। शो की टीम का कॉल शूटिंग से करीब 20 दिन पहले जनवरी में आया था और इसकी शूटिंग फरवरी के पहले सप्ताह में मुंबई में हुई। उन्होंने कहा कि टीम ने अच्छी खासी रिसर्च की थी। पूरा एपिसोड 28 फरवरी को प्रसारित होगा। शो की शुरुआत में होस्ट कपिल शर्मा ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि "कोटा कचौरी और एनवी सर के लिए मशहूर है।" इसके बाद माहौल हल्का-फुल्का होते हुए भी चर्चा शिक्षा, स्टूडेंट्स और पेरेंट्स की ओर बढ़ी।
बिना रिटेक के पांच घंटे का सफर
नितिन विजय ने शो से जुड़े अनुभव साझा करते हुए बताया कि करीब पांच से छह घंटे तक चला यह शूट एक ही टेक में पूरा हुआ। दरअसल, वहां रिटेक नहीं होते, हां, ब्रेक जरूर मिलते हैं। शो की स्क्रिप्ट मुख्य रूप से कलाकारों के लिए होती है, लेकिन बातचीत के दौरान कई संवाद और पंच स्वतः जन्म लेते हैं। यही शो की असली ताकत है। शूट से पहले वे वेनेटी वैन में थे तभी कपिल शर्मा खुद वहां आकर मिले। दोनों के बीच कोटा की शिक्षा व्यवस्था और छात्रों की मेहनत पर हल्की-फुल्की बातचीत हुई।
नेटफ्लिक्स पर मनोरंजन की फुल डोज
गौरतलब है कि कपिल शर्मा का द ग्रेट इंडियन कपिल शो ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है। इसमें कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर जैसे कई कलाकार एंटरटेनमेंट की फुल डोज देते हैं। अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी शो में स्पेशल गेस्ट के रूप में दिखाई देते हैं।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
