✕
निरोगी कोटा अभियान: आईएमए के विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मंत्र
By Bhagvati Medatwal, KotaPublished on
कोटा महोत्सव के तहत चंबल रिवर फ्रंट पर आयोजित कार्यक्रम में आईएमए के वरिष्ठ चिकित्सकों ने मधुमेह, हृदय रोग और जीवनशैली प्रबंधन पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

x
कोटा महोत्सव के दौरान चंबल रिवर फ्रंट पर आयोजित 'निरोगी कोटा' जागरूकता कार्यक्रम में स्वास्थ्य विषयों पर जानकारी देते आईएमए के विशेषज्ञ और उपस्थित नागरिक।
प्रमुख वक्ताओं के विचार
- मधुमेह (डायबिटीज): कार्यक्रम में आईएमए कोटा के अध्यक्ष डॉ. के. श्रृंगी ने मधुमेह के बढ़ते प्रकोप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "असंतुलित खानपान, तनाव और शारीरिक निष्क्रियता इसके प्रमुख कारण हैं।" उन्होंने नियमित जांच, संतुलित आहार और व्यायाम को नियंत्रण का प्रभावी उपाय बताया।
- टीकाकरण: महासचिव डॉ. मनीष बोहरा ने बच्चों में टीकाकरण की अनिवार्यता पर जोर देते हुए कहा कि "समय पर लगाए गए टीके बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं तथा समाज में सामूहिक प्रतिरक्षा को मजबूत करते हैं।"
विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य मार्गदर्शन
कार्यक्रम में अन्य विशेषज्ञों ने भी अपने-अपने विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी:
- डॉ. अविनाश बंसल: बच्चों के स्कूल परिवेश में सावधानी एवं सुरक्षा पर प्रकाश डाला।
- डॉ. निर्मला शर्मा: महिलाओं में ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और जागरूकता पर विचार रखे।
- डॉ. केवल डंग: वायु प्रदूषण एवं धूम्रपान से बचाव के उपाय बताए।
- डॉ. एम.एल. अग्रवाल: तनाव प्रबंधन पर जानकारी दी।
- डॉ. मीनाक्षी शारदा: बुजुर्गों की सेहत एवं देखभाल पर चर्चा की।
- डॉ. अशोक शारदा: बच्चों में मोबाइल के दुष्प्रभावों पर चेताया।
- डॉ. शुभम जोशी: हृदय रोगों की जानकारी एवं बचाव के उपाय साझा किए।
- डॉ. मामराज अग्रवाल: गोल्डन ऑवर एवं ट्रॉमा इमरजेंसी के महत्व को रेखांकित किया।
- डॉ. डी.के. शर्मा: युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एवं उपचार पर प्रकाश डाला।
- डॉ. विजय सरदाना: लकवा (स्ट्रोक) के लक्षण, बचाव एवं त्वरित उपचार की जानकारी दी।
- डॉ. अनिल शर्मा: फैटी लिवर रोग पर विस्तार से चर्चा की।
- डॉ. राकेश जिंदल: वर्तमान में जीवनशैली प्रबंधन को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।
- ममता सिंघल (आहार विशेषज्ञ): महिलाओं के पोषण एवं संतुलित आहार पर मार्गदर्शन दिया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
