निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर नई उमंग नई पहल फाउण्डेशन के तत्वावधान में भीमगंजमण्डी थाने के पास शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के बीच लगाए गए स्टाल पर राहगीरों एवं वाहन चालकों को ठंडा और मीठा शरबत वितरित कर जनसेवा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने किया। उन्होंने स्वयं राहगीरों को शरबत पिलाकर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर छगन माहुर ने कहा कि सनातन परंपरा में निर्जला एकादशी पर जल सेवा को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। इसी सेवा भावना के साथ नई उमंग नई पहल फाउण्डेशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आम जनता की सेवा का संकल्प लिया है।

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा, नई उमंग नई पहल फाउण्डेशन के अध्यक्ष निखिल शर्मा, योगेश दूबे, राजकुमार, अशोक नरवाला, संजय जैन, विजय कुमार, मनीष वर्मा और अमित गोतम सहित बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

निर्जला एकादशी के अवसर पर आयोजित इस सेवा अभियान ने सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण की भावना को सशक्त किया। भीषण गर्मी में राहगीरों और वाहन चालकों को राहत पहुंचाने के इस प्रयास को उपस्थित लोगों ने सराहा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story