कोटा, 16 मार्च। राजकीय मेडिकल कॉलेज, कोटा के यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. नीलेश जैन द्वारा कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक के पदभार ग्रहण करने पर प्रादेशिक सेवारत वैश्य संस्था ने प्रशासनिक भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया। संस्था के अध्यक्ष हुकुम मंगल ने कहा कि डॉ. जैन की इस उपलब्धि से संपूर्ण वैश्य समाज गौरवान्वित है।

समारोह में डॉ. नीलेश जैन ने अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में सचिव प्रकाश तापड़िया, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, चंद्रशेखर मित्तल, लक्ष्मी नारायण खंडेलवाल, राजेंद्र गोयल, डॉ. सुमित गुप्ता, डॉ. राहुल काबरा, मुकेश गोयल, मोहन मित्तल और पुरुषोत्तम चित्तौड़ा सहित समाज के अनेक प्रबुद्ध जनों ने डॉ. जैन का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर हेमंत कुमार गुप्ता, डॉ. अरविन्द अंसारी, गणेश जैन, हेमराज सिंहल, उमेश चित्तौड़ा, डॉ. एसपी चित्तौड़ा, मनोज कुमार गुप्ता, दिनेश पनवाड़, ओम प्रकाश अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता, महेश कुमार पनवाड़, आरसी गुप्ता और रमेश खंडेलवाल ने भी नवनियुक्त प्रधानाचार्य को बधाई प्रेषित की। इस भव्य अभिनंदन ने डॉ. नीलेश जैन की उपलब्धि को समाज में विशेष महत्व और प्रतिष्ठा दिलाई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story