NEET UG 2026: मोशन एजुकेशन का शानदार रिजल्ट, टॉप-100 में दो छात्र, 90.12% क्वालिफाइंग रेशियो से बढ़ाया दबदबा
NEET UG 2026 में मोशन एजुकेशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-100 में दो छात्र और टॉप-5000 में 102 विद्यार्थियों को जगह दिलाई। जानिए रिजल्ट, एमबीबीएस सीटें और काउंसलिंग से जुड़ी अहम जानकारी।

कोटा में आयोजित समारोह के दौरान मुस्कुराते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ सेल्फी लेती एक छात्रा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित नीट-यूजी-2026 के परिणामों में कोटा स्थित मोशन एजुकेशन ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। संस्थान के दो विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) की टॉप-100 सूची में जगह बनाई है, जबकि 102 विद्यार्थियों ने टॉप-5000 में स्थान हासिल किया है।
मोशन एजुकेशन के फाउंडर एवं सीईओ नितिन विजय ने बताया कि शुक्रवार शाम तक प्राप्त परिणामों के अनुसार सात्विक पटनायक ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 40 और आदित्य शर्मा ने एआईआर 76 प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि मोशन अपने चयन प्रतिशत के लिए विशेष रूप से जाना जाता है और इस वर्ष भी संस्थान ने राष्ट्रीय औसत की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।
नितिन विजय के अनुसार इस बार 19,99,895 विद्यार्थियों ने नीट-यूजी परीक्षा दी, जिनमें से 11,21,185 अभ्यर्थियों ने परीक्षा क्वालिफाई की। इस प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर क्वालिफाइंग रेशियो 56.06 प्रतिशत रहा। दूसरी ओर मोशन एजुकेशन के 5023 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा दी, जिनमें से 4526 विद्यार्थियों ने परीक्षा क्वालीफाई की। इस तरह संस्थान का क्वालिफाइंग रेशियो 90.12 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि यदि टॉप 50,000 रैंक की बात करें तो राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे विद्यार्थियों का प्रतिशत 2.5 रहा, जबकि मोशन के 9.7 प्रतिशत विद्यार्थियों ने इस श्रेणी में स्थान बनाया, जो राष्ट्रीय स्तर की तुलना में 3.8 गुना अधिक है।
नीट-यूजी-2026 के परिणाम घोषित होने के बाद इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोबरिया बावड़ी सर्किल के पास मोशन के दर्श कैंपस में शुक्रवार शाम सफलता का जश्न मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, फैकल्टी और स्टाफ ने केक काटा, ढोल की थाप पर नृत्य किया तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। वक्ताओं ने कहा कि देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में मोशन के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। समारोह में चेयरमैन सुरेंद्र विजय, डायरेक्टर सुशीला विजय, डॉ. स्वाति विजय, डिप्टी डायरेक्टर एवं नीट डिवीजन के हेड अमित वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों ने चयनित विद्यार्थियों और टॉपर्स का अभिनंदन किया।
मोशन एजुकेशन के सीईओ नितिन विजय ने बताया कि नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने देशभर के सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों की संख्या तथा एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इस मैट्रिक्स में इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस जैसे एम्स, जिपमर आदि की सीटें शामिल नहीं हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में देश के 823 मेडिकल कॉलेजों, जिनमें 441 सरकारी और 382 निजी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं, में कुल 1,36,939 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश होगा। इनमें 63,296 सरकारी तथा 73,643 निजी सीटें शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि पहले एमबीबीएस सीटों की संख्या 1,27,028 थी, जिसमें इस वर्ष 9,911 सीटों की बढ़ोतरी की गई है। इनमें 7,800 सीटें निजी तथा 2,111 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ाई गई हैं। एनएमसी ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश केवल स्वीकृत सीटों पर ही किए जाएंगे और किसी भी स्थिति में स्वीकृत संख्या से अधिक प्रवेश नहीं दिए जा सकेंगे। यह सीट मैट्रिक्स 13 जुलाई 2026 तक स्वीकृत सीटों के आधार पर तैयार किया गया है। हालांकि, यदि अपील समिति अथवा अन्य सक्षम प्राधिकरण कोई निर्णय लेता है तो इसमें संशोधन संभव है। संशोधित सीट मैट्रिक्स एनएमसी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। नीट परिणाम के आधार पर ही केंद्र एवं राज्य सरकारों की काउंसलिंग समितियां प्रवेश प्रक्रिया संचालित करेंगी। अभ्यर्थियों को ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
परिणाम जारी होने के बाद अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) के पहले राउंड के बाद राज्य स्तरीय काउंसलिंग का पहला राउंड शुरू होगा। यदि किसी अभ्यर्थी का चयन पहले एआईक्यू में नहीं होता है तो उसके पास राज्य काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश का अवसर रहेगा। यही प्रक्रिया दूसरे, तीसरे और चौथे राउंड में भी अपनाई जाएगी। काउंसलिंग की तारीखों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए अभ्यर्थियों को एनएमसी तथा संबंधित राज्य सरकारों की काउंसलिंग एजेंसियों द्वारा जारी अधिसूचनाओं पर नजर रखनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट-यूजी 2026 की परीक्षा पहले 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। हालांकि, पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई और 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित की गई थी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
