नीट यूजी 2026 में एलन का दबदबा, टॉप-10 में 5 और टॉप-100 में 46 छात्रों ने दर्ज कराई शानदार सफलता
नीट यूजी 2026 के परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने फिर दम दिखाया। टॉप-10 में 5, टॉप-100 में 46 और 690+ अंक वाले 63 छात्रों ने बनाई खास पहचान।

तस्वीर में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा के सत्यार्थ कैम्पस के बाहर नीट-यूजी परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद मंच पर संस्थान के पदाधिकारी और छात्र माला पहने हुए जीत का जश्न मना रहे हैं, जबकि सामने बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद हैं।
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 का परिणाम घोषित होते ही एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज कराया है। घोषित परिणामों के अनुसार एलन के 5 छात्र टॉप-10 में और 46 छात्र टॉप-100 में शामिल रहे हैं। वहीं 690 एवं उससे अधिक अंक हासिल करने वाले टॉप-138 विद्यार्थियों में 63 छात्र एलन से हैं।
रिजल्ट जारी होने के साथ ही कोटा स्थित एलन सत्यार्थ कैम्पस के बाहर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। संस्थान के डायरेक्टर्स, फैकल्टीज और स्टूडेंट्स ने परिणामों की खुशी में जश्न मनाया।
परिणामों के अनुसार आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए हैं। टाइब्रेकर रूल की प्राथमिकता के आधार पर आर्यन गुप्ता को ऑल इंडिया रैंक-1 और पंशुल बंसल को ऑल इंडिया रैंक-2 घोषित किया गया है। पंशुल बंसल एलन के दो वर्ष से रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट हैं, जबकि आर्यन गुप्ता एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम से जुड़े हैं।
इसके अलावा एलन क्लासरूम स्टूडेंट आयुष भालोटिया ने 710 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-4 हासिल की है। एलन ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के स्टूडेंट आर्यन दुबे ने ऑल इंडिया रैंक-7 प्राप्त की, जबकि एलन क्लासरूम स्टूडेंट गौरव सिंह ने ऑल इंडिया रैंक-9 हासिल की है।
एलन के सीईओ नितिन कुकरेजा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सभी विद्यार्थियों और उनके परिवारजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब तक देखे गए परिणामों के अनुसार एलन के 5 छात्र टॉप-10, 10 छात्र टॉप-20, 23 छात्र टॉप-50 और 46 छात्र टॉप-100 में शामिल हैं। इनमें 36 छात्र क्लासरूम प्रोग्राम से हैं, जिनमें एक छात्र ऑनलाइन लाइव क्लास से है, जबकि 10 छात्र डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन टेस्ट सीरीज से हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने 690 एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले टॉप-138 विद्यार्थियों की सूची अपनी प्रेस रिलीज में जारी की है। इस सूची में एलन के 63 छात्र शामिल हैं। इनमें 50 छात्र क्लासरूम प्रोग्राम से हैं, जिनमें एक छात्र ऑनलाइन लाइव क्लासरूम से है, जबकि 13 छात्र डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन टेस्ट सीरीज से जुड़े हैं। यह परिणाम एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा में एलन की मजबूत उपस्थिति और विद्यार्थियों के प्रदर्शन को रेखांकित करता है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
