नीट परीक्षा: ऑल स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी ने अभिभावकों के लिए लगाए सेवा केंद्र
भीषण गर्मी के बीच सोसायटी ने 50 से अधिक केंद्रों पर छाया, ठंडे पानी और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था कर अभिभावकों को राहत प्रदान की।

नीट परीक्षा के दौरान केंद्र के बाहर भीषण गर्मी से राहत के लिए ऑल स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी द्वारा अभिभावकों को पानी पिलाते स्वयंसेवक।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों के लिए जहां परीक्षा का दबाव था, वहीं अभिभावकों के लिए तेज गर्मी चुनौती बनी रही। ऐसे में आॅल स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी ने शहरभर में 50 से अधिक सेवा केन्द्र स्थापित कर राहत पहुंचाने की व्यापक व्यवस्था की।
सोसायटी की ओर से विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं और परीक्षा केन्द्रों के बाहर धूप में खड़े अभिभावकों के लिए छाया और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। एएसडब्ल्यूएस के अध्यक्ष मुकेश सारस्वत ने बताया कि शहर में कुल 92 परीक्षा केन्द्र निर्धारित थे। इन सभी लोकेशन्स का टीम द्वारा पूर्व अध्ययन किया गया और इस कार्य में जिला प्रशासन से भी सहयोग लिया गया।
तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए अधिकतम परीक्षा केन्द्रों के बाहर सेवा केन्द्र स्थापित किए गए। इन केन्द्रों को परीक्षा केन्द्रों से निर्धारित दूरी पर इस प्रकार लगाया गया कि अभिभावकों को सहज रूप से छाया और पानी उपलब्ध हो सके। सेवा केन्द्रों पर कुर्सियों की व्यवस्था की गई, कैम्पस का ठंडा पानी उपलब्ध कराया गया तथा टेंट लगाकर छाया सुनिश्चित की गई।
दोपहर 11 बजे से ही परीक्षार्थियों का केन्द्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। परीक्षार्थियों के भीतर प्रवेश के साथ ही अभिभावक सेवा केन्द्रों में पहुंचे और वहीं रुके। लगभग 6 से 7 घंटे तक हजारों अभिभावकों ने इन सेवा केन्द्रों पर राहत महसूस की। आॅल स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा शहर के करीब 50 स्थानों पर यह व्यवस्था संचालित की गई।
इस दौरान सोसायटी के सदस्य लगातार मौजूद रहे और अभिभावकों की सहायता करते रहे। मौसम की स्थिति को देखते हुए सेवा केन्द्रों पर फस्र्ट एड किट भी रखी गईं। साथ ही आॅन कॉल व्यवस्था के तहत चिकित्सा टीम को भी सतर्क रखा गया। कई स्थानों पर तेज गर्मी के कारण लोगों को ओआरएस के घोल भी उपलब्ध कराए गए।
यह पहल न केवल अभिभावकों को राहत देने वाली साबित हुई, बल्कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर मानवीय सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।a

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
