कोटा स्थित आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) द्वारा शनिवार को रोड नंबर एक स्थित कैरियर प्वाइंट ऑडिटोरियम में "Aakash NEET Supremacy" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें NEET 2026 के संभावित टॉपर उपलक्ष्य गोयल ने छात्रों और अभिभावकों के साथ सीधा संवाद किया। उपलक्ष्य गोयल ने एनटीए द्वारा जारी प्रोविज़नल उत्तरों के अनुसार राजस्थान में संभावित सर्वाधिक 711 अंक हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया है। बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने इस विशेष इंटरैक्टिव सेशन के दौरान उनकी तैयारी की बारीकियों और सफलता के मंत्रों को गहराई से समझा।

अपने संबोधन में उपलक्ष्य गोयल ने अनुशासन, निरंतरता और नियमित रिवीजन को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने छात्रों को रोजाना निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पढ़ाई करने, NCERT का गहन अध्ययन करने और टेस्ट के बाद अपनी गलतियों का गंभीरता से विश्लेषण करने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और कॉन्सेप्ट की स्पष्ट समझ के साथ अधिक से अधिक प्रश्नों का अभ्यास ही आत्मविश्वास को बढ़ाता है। उपलक्ष्य ने परीक्षा की तैयारी के दौरान अनावश्यक स्क्रीन टाइम और सोशल मीडिया से दूरी बनाने पर जोर दिया और विद्यार्थियों को पढ़ाई के समय पूर्ण एकाग्रता बनाए रखने का सुझाव दिया।

टाइम मैनेजमेंट को लेकर उन्होंने यथार्थवादी योजना बनाने और पढ़ाई के दौरान छोटे-छोटे ब्रेक लेने की आवश्यकता बताई ताकि लंबे समय तक प्रभावी अध्ययन किया जा सके। टेस्ट में कम स्कोर आने की स्थिति में उन्होंने निराश न होकर अपनी गलतियों को सुधारने और सकारात्मक सोच के साथ निरंतर अभ्यास जारी रखने का मंत्र दिया। उपलक्ष्य ने इस उपलब्धि का श्रेय पूर्णतः आकाश इंस्टीट्यूट को देते हुए कहा कि संस्थान का मैटीरियल ही तैयारी के लिए पर्याप्त रहा और उन्हें किसी अन्य कोचिंग या अतिरिक्त मैटीरियल की आवश्यकता महसूस नहीं हुई।

इस अवसर पर आकाश के रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित सहित संस्थान के वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य और शैक्षणिक विशेषज्ञ उपस्थित रहे। अखिलेश दीक्षित ने विद्यार्थियों को अनुशासित अध्ययन और समयबद्ध तैयारी के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सही दिशा और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन किसी भी छात्र को उत्कृष्ट परिणामों तक पहुँचा सकता है। यह कार्यक्रम पूरी तरह से अकादमिक उद्देश्यों के लिए आयोजित किया गया था, जिसका लक्ष्य आगामी NEET अभ्यर्थियों को प्रेरित करना और उन्हें तैयारी की प्रभावी दिशा प्रदान करना था। आकाश इंस्टीट्यूट का उद्देश्य न केवल श्रेष्ठ परिणाम देना, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सफलता के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण विकसित करना है, जिससे वे देश के शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं से प्रेरणा ले सकें।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story