शहर में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक प्रेरक पहल सामने आई, जहां वैवाहिक वर्षगांठ को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए समाजसेवी दंपती ने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। स्व. विमला कपूर ग्रीन फाउडेशन संस्था के तत्वावधान में समाजसेवी रघुवीर कपूर शम्मी एवं श्रीमती दीपा कपूर ने अपनी शादी की सालगिरह पर 12 फीट ऊंचे 11 नीम के पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

बुधवार को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में सुरेश चावला, रघुवीर कपूर शम्मी, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्रीमती शबाना आजमी, ज्योति मेहरा, मनोज सुमन, अभिजीत शर्मा, किशना नागर, रेनू गुप्ता, रेणु गौतम, श्याम मुरारी, मनोज गुप्ता, गोपी गुप्ता एवं सोनू कश्यप सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह पहल न केवल व्यक्तिगत उत्सव को सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने का उदाहरण है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त संदेश भी प्रस्तुत करती है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story