वन एवं वन्य जीव संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नवोन्मेष सेवा समिति एवं नवोदयवर्ल्डवाइड ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आंवली वन क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में संचालित वन एवं वन्य जीव संरक्षण अभियान के तहत हुआ।

स्थानीय संघ सचिव प्रकाश जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में कोटा संभाग के नवोदय विद्यालयों के पूर्व छात्रों और नवोदय से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण तथा नियमित देखभाल का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र पर्यावरण संतुलन के साथ वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में कोटा संभाग नवोदय के पूर्व छात्रों के अध्यक्ष डॉ. गजेन्द्र व्यास, कोषाध्यक्ष दिनेश महावर, सदस्य डॉ. संजय मीणा एवं सुरेन्द्र वर्मा ने पौधारोपण किया। नवोदय वर्ल्डवाइड ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम नारनोलिया भी अभियान में शामिल हुए। ऊर्जा नवोदय सोसाइटी के महासचिव लाल मीणा, कोषाध्यक्ष दशरथ सिंह राजावत, सदस्य अभिषेक भारद्वाज एवं रवि शर्मा ने भी पौधे लगाए।

इसी क्रम में कोटा-खेराबाद नवोदय अलुमनी के अध्यक्ष अरविंद मालव तथा टोंक-छान नवोदय अलुमनी के अध्यक्ष लोकेश जैन ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीताराम नारनोलिया एवं दिनेश महावर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सामाजिक दायित्व है। पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा और देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से वन क्षेत्रों को हरा-भरा बनाया जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

प्रकाश जायसवाल ने बताया कि शिक्षा सहकारी सभा एवं स्काउट-गाइड स्थानीय संघ द्वारा वन एवं वन्य जीव संरक्षण अभियान के माध्यम से लगातार पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने नवोदय पूर्व छात्रों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से ऐसे अभियानों में निरंतर सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story