आयोजन की रूपरेखा और अतिथि दीर्घा

अखिल भारतीय सतगुरु मात्रंग ऋषि नवल धर्मसभा एवं नवल धर्मसभा यूथ विंग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 28 फरवरी को कोटा के बोरखेड़ा पैट्रोल पंप के पास स्थित श्याम रिसोर्ट में 'पांचवां राष्ट्रीय अधिवेशन' आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के पोस्टर का गुरूवार को विमोचन किया गया। राजकुमार सरसिया ने बताया कि इस एक दिवसीय समागम में देशभर से लगभग 3,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता वर्तमान श्री नवलगुरु गादीपति एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य श्री चरणदास महाराज (जोधपुर) द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर, झाबर सिंह खर्रा, विधायक संदीप शर्मा और श्रीमती कल्पना देवी भी अपने विचार साझा करेंगे। अधिवेशन में वाल्मीकि समाज के 6 प्रमुख पंथों के पूज्य संत और नवल साहिब के वंशज उपस्थित होंगे।

शैक्षणिक और प्रशासनिक मांगों पर प्रथम सत्र

नवल धर्म सभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सफेला ने बताया कि प्रातः 10 बजे से शुरू होने वाले इस अधिवेशन को दो महत्वपूर्ण सत्रों में बांटा गया है। प्रथम सत्र समाज की प्रमुख मांगों पर आधारित होगा। "प्रथम सत्र में महर्षि नवल स्वामी के विचारों को राजस्थान के शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल करने, कोटा में समाज के लिए छात्रावास हेतु भूमि आवंटन तथा जोधपुर में स्वामी जी के भव्य पैनोरमा निर्माण जैसे विषयों पर रणनीति तैयार की जाएगी।" साथ ही, राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और स्वामी जी के जन्मोत्सव पर सवैतनिक अवकाश घोषित करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई जाएगी।

सामाजिक सुधार और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

राकेश सफेला ने आगे बताया कि दोपहर 2:30 बजे से आयोजित द्वितीय सत्र में नवल धर्मसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न होगा। इसके उपरांत सामाजिक सुधारों जैसे मृत्यु भोज पर रोक, अंधविश्वास व रूढ़िवादिता के उन्मूलन और युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों पर गंभीर चिंतन किया जाएगा। अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य वाल्मीकि समाज को आर्थिक, शैक्षणिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना तथा समाज की भविष्य की नीति निर्धारित करना है। इस अवसर पर विमोचन कार्यक्रम में आचार्य गणेश झावा, श्रीनाथ कलोसिया, पंकज घेंघट, शिवराज पंवार, गोलु पचेरवाल, अजित सफेला, सुनील पटोना, संदीप नकवाल, ललित घेंघट, ललित बोयत, आर्यन संगत और समीर संगत मौजूद रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story