कोटा, 16 दिसंबर 2025। दिगंबर जैन समाज में वैवाहिक संस्कारों को मजबूती देने और युवाओं को उपयुक्त जीवनसाथी खोजने हेतु सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन के पोस्टर और पंजीकरण फॉर्म का भव्य वर्कशॉप नासियां जी अतिशय क्षेत्र परिसर में आयोजित हुआ। यह सम्मेलन आगामी 25 जनवरी 2026 को इंदौर में संपन्न होगा।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की ओर से राष्ट्रीय प्रभारी जे. के. जैन ने वर्कशॉप में उपस्थित समाजजनों को परिचय सम्मेलन की महत्ता, उद्देश्य और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समाज के सभी परिवारों से अधिक से अधिक पंजीकरण कराकर सम्मेलन में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मेलन विवाह योग्य युवाओं के लिए जीवनसाथी खोजने का विश्वसनीय और प्रभावी मंच है। उन्होंने बताया कि आज की व्यस्त जीवनशैली में पारंपरिक रूप से रिश्ते ढूँढना कठिन होता जा रहा है, ऐसे में यह पहल परिवारों को सीधे संवाद और समझ के आधार पर सही निर्णय लेने का अवसर देती है। इसके माध्यम से समय और धन की बचत के साथ-साथ सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों के अनुरूप संबंध स्थापित होते हैं।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप लेडीज यूनिटी की अध्यक्षा मधु शाह और सचिव कविता दुगेरिया ने आश्वासन दिया कि वे पुण्योदय अतिशय क्षेत्र समिति के साथ मिलकर अधिक से अधिक युवक-युवतियों का पंजीकरण सुनिश्चित करेंगी। इस पहल से यह आयोजन समाज में एक प्रभावी और सार्थक कार्यक्रम साबित होगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सुरेश हरसौरा, रीजन अध्यक्ष अनिल ठौरा, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव राकेश पाटौदी, राष्ट्रीय समन्वयक पीयूष जैन, जिनेश जैन (दादाबाड़ी), संजय दुगेरिया, संजय सिंह, चंदन जैन, शालिनी गर्ग, विमलेश कासलीवाल, महेंद्र लक्ष्मी गोधा समेत समाज एवं सोशल ग्रुप के अनेक पदाधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री महेंद्र कासलीवाल ने सभी अतिथियों और उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए अल्पाहार का आग्रह किया। इस आयोजन ने स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया कि युवा पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जोड़ते हुए जीवनसाथी चयन में सहायता प्रदान करना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Updated On
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story